spot_img

पलामू में फोरलेन सड़कों का जाल, केंद्र ने दिया Green Signal

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA : एनएच 75 की पलामू के भोगू (लहलहे) से शंखा तक फोरलेन निर्माण की केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। कुड़ू से विंढमगंज (यूपी) तक बनने वाली एनएच 75 फोरलेन का यह सेक्शन पैकेज तीन की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। पलामू के भोगू से शंखा तक करीब 49 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण लगभग 850 करोड़ रूपये की लागत से किया जाएगा। निकट भविष्य में अब गढ़वा से रांची की दूरी और कम हो जाएगी। रांची जाने के लिए लोगों को अब डालटनंज शहर में भी प्रवेश नहीं करना पड़ेगा। यह जानकारी गढ़वा विधायक और  राज्‍य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दी। बताया कि इसकी निविदा प्रकाशित की जा चुकी है। राज्य सरकार एवं गढ़वा-पलामू ज़िला प्रशासन के सहयोग से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ज़ोर शोर से चल रही है।

मंत्री ने गडकरी और हेमंत सोरेन के प्रति जताया आभार

मंत्री ने कहा कि कुड़ू से विंढमगंज तक फोरलेन का निर्माण कार्य को पांच पैकेज में बांटा गया है। यह सेक्शन पैकेज तीन के अंतर्गत है। पैकेज चार में गढ़वा बाईपास का निर्माण कार्य जारी है। साथ ही खजूरी से विंढमगंज तक पैकेज पांच की निविदा पूर्ण कर कार्य आवंटित किया जा चुका है। पैकेज एक और दो का डीपीआर प्रक्रिया में है। ठाकुर ने इस कार्य के लिए केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़ें : पत्थर कारोबारी मुंगेरी यादव रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत से Miss UN Earth मेरीना तिर्की ने की मुलाकात…

इसे भी पढ़ें :पेड़ है तभी जीवन है, जल, जंगल, जमीन राज्यवासियों का वजूद : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :थाने में ही धरने पर बैठी सुचिता… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :सिर्फ एक फोन कॉल और उड़ गई पूरे परिवार की नींद… देखें

इसे भी पढ़ें :याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

इसे भी पढ़ें :CM ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, पार्थ चटर्जी को किया कैबिनेट से बाहर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...