Kohramlive : केंद्र सरकार ने पांच नये जिले बनाने का ऐलान किया है। यह जिले केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में बनाये जायेंगे। इस बात का ऐलान सोशल मीडिया के माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह ने किया। उन्होंने अपने “X” हैंडल पर लिखा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख के विजन को आगे बढ़ाते हुये गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नये जिले बनाने का निर्णय लिया है। ये नए जिले जांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग होंगे। हर कोने में शासन को मजबूत करके वहां के लोगों को मिलने वाला लाभ उनके दरवाजे तक पहुंचायेंगे। मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए प्रचुर अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।” इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “X” पर पोस्ट किया कि ”लद्दाख में पांच नये जिलों का निर्माण बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम है। जांस्कर, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग पर अब ज्यादा ध्यान केंद्रित दिया जायेगा, जिससे सेवाओं और अवसरों को लोगों के और भी करीब लाएंगे।”
Creation of five new districts in Ladakh is a step towards better governance and prosperity. Zanskar, Drass, Sham, Nubra, and Changthang will now receive more focused attention, bringing services and opportunities even closer to the people. Congratulations to the people there. https://t.co/YDEpGZEiGh
— Narendra Modi (@narendramodi) August 26, 2024
इसे भी पढ़ें :हथियार के साथ धराये तीन नक्सली, खोल गये बड़ा राज…
इसे भी पढ़ें :RJD नेता तेज प्रताप का ये वीडियो वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें :BJP ने 15 उम्मीदवारों की नई लिस्ट की जारी… देखें
इसे भी पढ़ें :चंपई सोरेन के बारे में क्या बोल गये हिमंत बिस्वा सरमा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘वक्त आने दे दिखा देंगे तुझे ऐ आसमान’ : चंपई सोरेन
इसे भी पढ़ें :BJP ने जारी की 44 उम्मीदवारों की लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :क्यों हटाये गये राजेश ठाकुर, बता गये मीर… जानें
इसे भी पढ़ें :मोबाइल जो न कराये, निगलते चला गया चाबी-नेल कटर वगैरह, फिर…(VIDEO)







