kohramlive desk : CDS जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत की बेटियों- कृतिका और तारिणी ने माता-पिता की अस्थियों को शनिवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित किया। दोनों बेटियां ने सुबह दिल्ली छावनी के बरार स्क्वायर श्मशान घाट से अपने माता-पिता की अस्थियां इकट्ठा कीं। अस्थियों को कलश में रखकर लाल कपड़े से बांधा गया था। बेटियों ने नम आंखों से अपने माता-पिता की अस्थियों को नमन किया। इसके बाद वह अस्थियां लेकर वहां से हरिद्वार के लिए रवाना हुईं।
जलते शवों को देखकर खुद को संभाल नहीं पाईं बेटियां
हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार अंतिम संस्कार के दौरान सभी रस्मों और रिवाजों को पूरा किया गया। दोनों बेटियों ने मां और पिता की पार्थिव देह पर चंदन और घी डालने की रस्में पूरी कीं। माता-पिता के जलते शवों को देखकर दोनों बेटियां खुद को संभाल नहीं पाईं। परिजन बार-बार उन्हें गले लगाकर और आंसू पोंछकर चुप करवा रहे थे।
जवानों के निधन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई होगी
चॉपर क्रैश में जान गंवाने वाले CDS रावत और अन्य सैनिकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को लेकर राज्य सरकारें सख्त हो गई हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा। CM धामी ने ट्वीट किया, “अगर किसी शरारती तत्व ने कुत्सित मानसिकता का परिचय देते हुए सोशल मीडिया या किसी भी अन्य रूप में दिवंगत सैनिकों पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की तो हमारी सरकार द्वारा उसके खिलाफ कानून के तहत कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। हमारे लिए सैनिकों का सम्मान सबसे बढ़कर है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दुर्घटना में जवानों के निधन पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट्स की निंदा की है। उन्होंने कहा, “चॉपर क्रैश में CDS रावत के निधन के बाद कुछ विकृत मानसिकता के लोगों ने गैर-जिम्मेदाराना ट्वीट किए हैं। इस त्रासदी पर एक तरह से खुशी जताई गई है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। जिन लोगों ने ऐसी बातें कही हैं, उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए।”
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, आपके पास है इतने से ज्यादा सिम कार्ड तो हो जाएगा बंद
इसे भी पढ़ें : SBI में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : रांची के बाल सुधार गृह में बवाल, परिजन बोले- यहां बच्चे का हो जाएगा मर्डर, देखें
इसे भी पढ़ें : SBI Alert : 11 दिसंबर को बंद रहेगी स्टेट बैंक की Internet Banking
इसे भी पढ़ें : CDS बिपिन रावत पंचतत्व में विलीन, बेटीयों ने दी मुखाग्नि, 17 तोपों से दी गई सलामी
इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : Indian Army में निकली बंपर VACANCY, जानें कब तक करना है अप्लाई
इसे भी पढ़ें : रेलवे में होगी 1780 पदों पर बहाली, जानें कब है आवेदन का लास्ट डेट














