रांची : राज्य के सभी अंचल कार्यालय में CCTV लगाएं। यह निर्देश दिया है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने। सीएम ने कहा, कैमरे अंचल निरीक्षक कार्यालय, रेकॉर्ड रूम, निबंधन कार्यालय में लगने चाहिए। सीसीटीवी की जद में कार्यालय के अंदरूनी, बाहरी और रिकॉर्ड रूम शामिल होने चाहिए। सीएम ने ये निर्देश राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए।
CCTV की मॉनिटरिंग डीसी करेंगे
बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि सीसीटीवी का नियंत्रण कक्ष जिला के उपायुक्त कार्यालय में स्थापित किया जाए, जिसकी मॉनिटरिंग उपायुक्त करेंगे। यह कार्य एक माह के अंदर सुनिश्चित होना चाहिए। ये निदेश मुख्यमंत्री ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीसीटीवी के रिकॉर्ड लंबे समय तक सुरक्षित रहें। इसके लिए आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता दें।
इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट से Babulal मरांडी को राहत, स्पीकर की कार्रवाई पर रोक
मुख्यालय से बार नहीं रहें अधिकारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखंड/अंचल कार्यालय के पदाधिकारी कार्यालय परिसर में निर्मित आवास में ही रहेंगे। यह विभाग के वरीय अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। पदाधिकारियों की मुख्यालय से बाहर रहने की परिपाटी बंद होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में अमीन के आवश्यक रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करें। प्रमंडल स्तर पर अमीन की पढ़ाई सुनिश्चित हो। उनका एक वर्षीय प्रशिक्षण समय की मांग और आधुनिक तकनीक के साथ होना चाहिए।
टाना भगत समुदाय को दें आवास
मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि टाना भगत समुदाय के लोगों की वर्तमान में कितनी जनसंख्या है, इसका आकलन करें। टाना भगत समुदाय को सरकार की योजनाओं से कितना लाभान्वित किया गया, इसका ब्योरा दें। समुदाय के लोगों को योजनाओं से आच्छादित करने की प्रक्रिया में तेजी लाएं। रांची के बनहौरा में निर्मित अतिथि गृह यथाशीघ्र टाना भगत समुदाय के लोगों को सुपुर्द करें।
इसे भी पढ़ें : गड्ढे में मिली ठेकेदार की Deadbody, सात दिन पहले हुआ था अपहरण






