Kohramlive : कर्नाटक के बेंगलुरु से सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने पांच संदिग्ध आतंकियों को अरेस्ट किया है। इनकी पहचान सैयद सुहेल, उमर, जनिद, मुदासिर और जाहिद के रूप में की गई है। आशंका है कि टीम ने बेंगलुरु में धमाका करने की योजना बनाई थी। इसके साथ ही सीसीबी ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है। यह जानकारी सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने बुधवार को दी। गिरफ्तार किए गए पांच संदिग्ध आतंकवादियों के पास से चार वॉकी-टॉकी, सात देसी पिस्तौल, 42 जिंदा गोलियां, दो खंजर, दो सैटेलाइट फोन और चार ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।
4 walkie-talkies, 7 country-made pistols, 42 live bullets, 2 daggers, 2 satellite phones and 4 grenades recovered from the 5 suspected terrorists arrested by Central Crime Branch (CCB), Karnataka. https://t.co/qqDJb06lOw pic.twitter.com/HTOMHXmkof
— ANI (@ANI) July 19, 2023
पांच संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी पर बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने कहा कि सीसीबी उन लोगों का पता लगाने में सफल रही है जिन्होंने बेंगलुरु शहर में बर्बरता की वारदातों को अंजाम देने की योजना बनाई थी। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है….उनके पास से सात पिस्तौल, कई जिंदा गोलियां, एक वॉकी-टॉकी और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। फरार आरोपियों में से एक ने कुछ विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए गिरफ्तार लोगों को ये हथियार उपलब्ध कराए थे।
#WATCH | Karnataka: Bengaluru, Police Commissioner, B Dayananda on five suspected terrorists arrested by CCB says, “CCB has succeeded in tracking down the people who planned to commit acts of vandalism in Bangaluru city. Five accused have been arrested….Seven pistols, many live… pic.twitter.com/nNlBWpIiXK
— ANI (@ANI) July 19, 2023
इसे भी पढ़ें :अगले पांच दिनों तक झारखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, देखें…
इसे भी पढ़ें :सोनिया गांधी और राहुल गांधी के फ्लाइट की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :पुलिस कस्टडी में मौ*त के बाद जनाक्रोश उबाल पर, SP क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर अमन साहू गिरोह को ATS की तीखी चोट… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :अब जवानी बीतेगी काल कोठरी में, क्या था गुनाह… देखें
इसे भी पढ़ें :महज 8 माह में 7 लाख बेटियों की झोली में खुशियां डाल गये सीएम हेमंत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे : अमित चौधरी
इसे भी पढ़ें :Sahara Refund Portal 2023 : सहारा के करोड़ों इन्वेस्टर्स के वापस होंगे पूरे पैसे, शाह ने लॉन्च किया रिफंड पोर्टल
इसे भी पढ़ें :कहीं चूक न जाये शानदार मौका, डेट से पहले ITR फाइलिंग पर फायदा… जानें कैसे






