महज 8 माह में 7 लाख बेटियों की झोली में खुशियां डाल गये सीएम हेमंत… जानें कैसे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • बेटियों के सशक्तिकरण में सहायक बन रही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
  • आठ माह में 7 लाख 29 हजार 632 किशोरियों को मिला योजना का लाभ
  • 405.7 करोड़ से अधिक की राशि हुआ भुगतान

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना रंग ला रही है। महज 8 महीने में 7 लाख से ज्यादा बेटियों की झोलियों में खुशियां और चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गई है। योजना को लेकर संवेदनशील युवा सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 07 लाख 29 हजार 632 किशोरियों को योजना का लाभ मिला है। इनमें आठवीं से 12वीं तक की 6 लाख 91 हजार 770 और 18 से 19 वर्ष की 37 हजार 862 किशोरियां शामिल हैं। किशोरियों को योजना के तहत 405.7 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में नौ लाख बेटियों को योजना से जोड़ा जाना है। यहां याद दिला दें कि अक्तूबर 2022 में गिरिडीह में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में झारखंड की बेटियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की गई थी।

सीएम हेमंत

सबसे अधिक गिरिडीह की बेटियां

योजना से सर्वाधिक गिरिडीह की 59024 किशोरियों जुड़ी हैं। इसके बाद रांची की 50954, पलामू की 50814, बोकारो की 41650, पूर्वी सिंहभूम की 41468, हजारीबाग की 40130 और धनबाद की 36870    किशोरियां योजना का लाभ लेने में आगे रहीं।

जिला स्तर पर चल रहा अभियान

राज्य की नौ लाख बेटियों को योजना से जोड़ने के लिए सीएम के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सभी किशोरियों को योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए किशोरियों को जरूरी प्रमाण पत्र निर्गत कराया जा रहा है। सीएम का स्पष्ट निर्देश है कि योजना के दायरे में आने वाली सभी पात्र बेटियों को योजना से जोड़ा जाए।

पढ़ाई छूटे नहीं, जागरूकता का हो संचार

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जरिए राज्य सरकार बालिका शिक्षा पर जोर दे रही है ताकि आर्थिक तंगी की वजह से उनकी पढ़ाई ना छूटे। बेटियां शिक्षित होंगी तो बाल विवाह प्रथा पर विराम लगेगा और बेटियां अपने जीवन के संबंध में स्वतंत्र निर्णय लेने में सक्षम भी होंगी।

किन किशोरियों को मिल रहा लाभ

राज्य सरकार योजना के तहत किशोरियों को शिक्षा से जोड़ते हुए उनमें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास में कर रही है। योजना के तहत आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरियों को 2500-2500 दे रही है। इसके अतिरिक्त 10वीं, 11वीं और 12वीं की किशोरियों को 5000-5000 हजार रुपए की राशि मिल रही है। 18 से 19 आयु की बेटियों को एकमुश्त 20000 रुपए देने का प्रावधान है। इस तरह किशोरियों को पढ़ाई के क्रम में कुल 40,000 रूपए मिल रहा है।

सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : बीच सड़क पर जिंदा ज’ल गए एक ही परिवार के चार लोग… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : न*ग्न हालत में मिली जवान लड़की की डेड बॉडी… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...