रांची : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 26 अप्रैल से 10 वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड की ओर से परीक्षा को लेकर कुछ गाइड लाइन भी जारी किया गया है। बोर्ड परीक्षा के दूसरे टर्म में लगभग 34 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे।रेगुलर स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड स्कूल से ले सकेंगे। निजी स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड वेबसाइट cbse.gov.in से अपलोड कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार, एक क्लास में 18 स्टूडेंट्स बैठेंगे। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क पहनना अनिवार्य हैं।
CBSE Term 2: प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त टाइम
सीबीएसई कक्षा 10 वीं-12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 दो घंटे की परीक्षा होगी, जो सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। छात्रों को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा और 10:00 बजे तक बैठना होगा। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 10:00 बजे बंद कर दिया जाएगा और किसी भी परिस्थिति में किसी भी छात्र को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।छात्रों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका सुबह 10:00 बजे वितरित की जाएगी, ताकि वे उत्तर पुस्तिकाओं को ध्यान से भर सकें और प्रश्न पत्र भी देख सकें। छात्र को 15मिनट का पढ़ने का समय प्रदान किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : मां बिंदुवाशिनी के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन…
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का मर्डर, देखें वीडियो..
इसे भी पढ़ें : पम्प पर गया था लूटने, धरा गया, पर पुलिस ने क्या किया… देखें CCTV फुटेज
इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया सरल बनाने की मांग पर SC का नोटिस
इसे भी पढ़ें :‘Bullet Par Jija’ गाने पर साली ने जीजा के लिए किया जबरदस्त डांस, देखें…
इसे भी पढ़ें :झारखंड हाई कोर्ट ने 8 सप्ताह में 11 जिलों में हाई स्कूल शिक्षकों की बहाली का दिया आदेश
इसे भी पढ़ें :Trikut RopeWay Rescue में शामिल जवानों के लिए क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन, देखें
इसे भी पढ़ें :सड़क किनारे खेत में मिली 19 साल के युवक की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : COMMERCIAL गाड़ी वालों के लिए बहुत जरूरी बात, जानिये क्या










