Sahebganj : “यह मां का ही बुलावा है कि रामनवमी के शुभ अवसर पर इस मंदिर में आकर मां के दर्शन करने का मौका मिला” सीएम हेमंत सोरेन ने साहिबगंज के बड़हरवा स्थित मां बिंदुवाशिनी मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य और राज्यवासियों की उन्नति, खुशहाली और सुख-चैन की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवी-देवताओं द्वारा हमें मिली शक्ति है कि सभी मिलजुल कर पर्व-त्योहारों की खुशियों को आपस में बांटते हैं।
त्योहारों का है मौसम
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पर्व-त्योहारों का मौसम चल रहा है। लगातार कई त्योहारों को हम मनाते चले आ रहे हैं । कुछ दिनों पहले सरहुल ने राज्य को खुशियों से सराबोर कर दिया, तो रामनवमी का उमंग और उत्साह श्रद्धालुओं में देखते ही बन रहा है। रमजान का पाक महीना भी चल रहा है। जबकि कुछ ही दिनों में कई और त्योहारों को हम मनाएंगे। ये सभी पर्व-त्यौहार हम सभी को एकजुट करते हैं। इससे हमें नई ऊर्जा और ताकत मिलती है। इसके जरिए राज्य एवं लोगों की प्रगति, खुशहाली और अमन चैन की दिशा में आगे बढ़ते हैं। पर्व-त्यौहार हमारी अटूट आस्था, श्रद्धा और भावनाओं से जुड़े हैं। सभी को हमारी ओर से रामनवमी की बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

इसे भी पढ़ें :पॉलिटिशियन के घर बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद मर गई बेटी, जानिये कैसे
इसे भी पढ़ें :Big Accident in Deoghar : त्रिकुट पहाड़ पर रोप-वे का तार टूटा, कई यात्री फंसे…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :व्यवसायी का पूरा परिवार डरा सहमा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :अनवरत चलती रहे रामनवमी की परंपरा : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :शिक्षकों के 9760 पदों पर निकली बम्पर वैकन्सी, जान लें जरूरी डिटेल
इसे भी पढ़ें :बेटी को विदा करने से पहलेे उठी बाप की अर्थी, रो पड़ा पूरा गांव
इसे भी पढ़ें :खुशखबरी ! 14 करोड़ Senior Citizens के लिए रेलवे करने जा रहा यह काम
इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE : 10 दिन पहले निकाह किया, फिर उतार दिया मौ त के घाट, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : Big Accident in Deoghar : त्रिकुट पहाड़ पर रोप-वे का तार टूटा, कई यात्री फंसे…देखें वीडियो








