kohramlive desk : CBSE 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी होगा। स्टूडेंट्स CBSE बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट ( CBSE Class 12 Result 2021 ) चेक कर सकेंगे। CBSE 12वीं में इस वर्ष 14.5 लाख छात्र पंजीकृत है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट तैयार करने के लिए मूल्यांकन फॉर्मूला तैयार किया गया है।
Read more: ACB ने अंचल उपनिरीक्षक को घूस लेते रंगेहाथ दबोचा…
Read more: NEET-UG 2021 : जानें कैसा होगा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम का नया पेपर पैटर्न
Read more: धनबाद में बमबाजी, दहशत, देखें वीडियो…
ऐसे तैयार किया गया RESULT
बोर्ड के तय दिए गए क्राइटेरिया के मुताबिक इस साल 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले पर तय किया गया है। मार्किंग स्कीम के मुताबिक 10वीं और 11वीं के 5 में से जिन 3 सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा स्कोर किया होगा, उन्हीं को रिजल्ट तैयार करने के लिए चुना जाएगा। वहीं, 12वीं के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।
क्या है 30:30:40 फॉर्मूला?
CBSE के बनाए पैनल ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला तय किया है। इसके तहत 10वीं- 11वीं के फाइनल रिजल्ट को 30% वेटेज दिया जाएगा और 12वीं के प्री- बोर्ड एग्जाम को 40% वेटेज दिया जाएगा। CBSE ने 4 जून को 12वीं के स्टूडेंट्स की मार्किंग स्कीम तय करने के लिए एक 13 सदस्यीय कमेटी बनाई थी।
ऐसे चेक करें नतीजे
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल साइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- यहां होम पेज पर कक्षा 12वीं CBSE Results 2021 लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलने पर उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।
- रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर हार्ड कॉपी रखें।
BOARDने लॉन्च किया रोल नंबर फाइंडर
रिजल्ट से पहले बोर्ड ने रोल नंबर फाइंडर लॉन्च किया है। यह लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर एक्टिव हो चुकी है। कैंडिडेट्स इस पर अपने रोल नंबर देख सकते हैं। 10वीं के स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर पता करने के लिए अपने माता-पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- ऐसे देखें रोल नंबर
- सबसे पहले रोल नंबर फाइंडर 2021 की लिंक पर जाएं।
- अब यहां कक्षा 12वीं का चयन करें।
- नई विंडो खुलने पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- आपका रोल नंबर स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
डिजीलॉकर के जरिए मिलेगी मार्कशीट
इस साल भी स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर के जरिए डिजिटल मार्कशीट दी जाएगी। डिजीलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इसे digilocker.gov.in से डाउनलोड करना होगा। बोर्ड की तरफ से स्टूडेंट्स को डिजीलॉकर क्रेडेंशियल्स SMS के जरिए भेज दिए गए हैं। इसका इस्तेमाल कर वे अपनी मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। डिजीलॉकर मोबाइल ऐप गूगल प्ले या एपल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
Read more: 6 करोड़ के अतिथि गृह का कोई माई-बाप नहीं, देखें वीडियो
Read more: भाई को उतारा मौत के घाट…
Read more: धोखाधड़ी का शिकार हुईं Shilpa Shetty की मां
Read more: आज देश के युवाओं को दुनिया से एक कदम आगे का सोचना होगा : PM
Read more: मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में सरकार का बड़ा फैसला, OBC को मिलेगा इतना रिजर्वेशन
Read more: आज दोपहर 2 बजे जारी होगा CBSE 12वीं RESULT
Read more: भैरव सिंह के खिलाफ अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज, जानिये मामला
Read more: BREAKING : JAC बोर्ड 10वीं का RESULT जारी, यहां देखें
Read more: सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more: IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो
Read more: अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more: लौट जाओ बहिन, दिन रात यहां रौंदा जाता है देह… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…






