Kohramlive Desk : CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10 वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023 से जुड़े सभी अपडेट्स cbse.gov.in पर चेक करते रहें। बोर्ड ने 8 दिसंबर 2022 को एक ऑफिशियल सर्कुलर जारी किया है। यह परीक्षा 1 जनवरी 2023 से शुरू होगी। इसमें सभी स्टूडेंट्स व स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड के दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश
1- सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले सिलेबस खत्म करना होगा।
2- स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रैक्टिकल परीक्षा से पहले लैब में काम आने वाला सभी जरूरी सामान और इंटरनल एग्जामिनर का ड्यूटी चार्ट तैयार कर लें।
3- स्कूलों को बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स व उनके अभिभावकों को प्रैक्टिकल परीक्षा के शेड्यूल की जानकारी देनी होगी।
4- स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने वाले सभी स्टूडेंट्स की डिटेल्स ऑनलाइन अपडेट करनी होगी। उनके विषय आदि को क्रॉस चेक करना होगा।
5- इस बात का ध्यान रखना होगा कि प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू होने से पहले प्रैक्टिकल आंसर बुक स्कूलों में पहुंच जाएं।
6- अगर प्रैक्टिकल बुक्स या प्रैक्टिकल एग्जाम में काम आने वाली किसी भी चीज में कमी है तो उसकी जानकारी रीजनल ऑफिस को दें।
7- कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए बोर्ड एक्सटर्नल एग्जामिनर नियुक्त करेगा।
स्टूडेंट्स/अभिभावकों के लिए दिशा-निर्देश
1- स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके द्वारा दी गई विषयों की जानकारी सही हो।
2- अपना सिलेबस अच्छी तरह से चेक कर लें और साथ ही यह भी देख लें किन विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी।
3- सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल अच्छी तरह से चेक कर लें। कोई भी परीक्षा मिस हो जाने पर बोर्ड की तरफ से दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
4- किसी भी तरह की समस्या होने पर या कोई गाइडलाइन स्पष्ट न होने पर परीक्षा से पहले अपने स्कूल से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान : 16 दिसंबर तक प्राइवेट हो सकता है यह सरकारी बैंक! जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें :बेटी की शादी में पैसों की कमी हो तो नो प्रॉब्लम, बस करना होगा यह काम
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : आधार कार्ड वालों को भरना पड़ेगा 10 हजार का जुर्माना, अगर…
इसे भी पढ़ें :पैसों की जगह निकलेंगे सोने के सिक्के! खुला देश का पहला Gold ATM
इसे भी पढ़ें :RBI ने किया बड़ा ऐलान, घर बैठे भरें स्कूल फीस, किराया और बिल…जानें कैसे














