पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के पटना और दिल्ली समेत 17 ठिकानों पर CBI ने रेड मारा है। मिली जानकारी के अनुसार लालू यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई रेलवे भर्ती बोर्ड में हुई गड़बड़ी के मामले में हुई है। सीबीआई की 8 सदस्यीय टीम राबड़ी देवी के पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम में महिला और पुरुष अधिकारी शामिल हैं। आवास में किसी को आने-जाने की इजाजत नहीं है। टीम घर में मिले दस्तावेजों को खंगाल रही है।
इल्जाम है कि 2004 से 2009 तक जब लालू यादव रेलमंत्री थे, तब जॉब के बदले जमीन लिये गये थे। इसी मामले की जांच के बाद सीबीआई ने लालू यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ नया केस दर्ज किया है। इधर लालू परिवार के ठिकानों पर सीबीआई रेड की फैली खबर के बाद राजद कार्यकर्ताओं में रोष है। कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का इल्जाम है कि केंद्र सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। हाल के दिनों में नीतीश और राजद के करीब आने और विधान परिषद चुनाव में पार्टी को मिली जीत से बीजेपी घबरा गई है। बौखलाहट में यह कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : बूथ पर खूब चले लात-घूसे, पुलिस ने भी भांजी लाठी, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : 48 घंटे के अंदर अवैध बस और टैक्सी स्टैंड हटाने का आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें : नवजोत सिंह सिद्धू को जेल, जानिए किस मामले में मिली सजा
इसे भी पढ़ें : राधे बाबू के आंगन में खड़ी Fortuner और Mercedes बता गई काली कमाई की गाथा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हर कांटे को बड़े आसानी से निकाल फेंकती थी पूजा मैडम… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : करोड़पति ठेकेदार उठा रहे थे 1 रुपईया वाला अनाज… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : शादी के 7 साल बाद भागी दो बच्चों की मां, Boyfriend संग इस हाल में मिली… देखें














