spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सर्दियों में कार का रखें विशेष रख-रखाव, नहीं तो हो सकती है ये परेशानी…

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्क : सर्दियों के मौसम में ड्राइविंग करना आसान नहीं होता है। वाहनों में भी कई तरह की समस्‍या उत्‍पन्‍न हो जाती है। ऐसे में कार को फिट रखना बेहद जरूरी है। जिससे आपको ड्राइविंग के समय कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

टायरों का रखें ख्याल

सेफ ड्राइविंग के लिए टायर का सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है और इसलिए कार की टायरों का खास ख्याल रखें। अगर टायर घिस गए हों तो उन्हें चेंज करा लें। इसके साथ ही टायरों में सही प्रेशर भी रखें और समय-समय पर चेक कराते रहें।

हमेशा दें ब्रेक पर ध्यान

सेफ ड्राइविंग के लिए ब्रेक को ठीक रखना भी बेहद जरूरी है। सही समय पर ब्रेक नहीं लगने की स्थिति में दुर्घटना हो सकती है। इसलिए ब्रेक से संबंधित समस्‍याओं को नजरअंदाज न करें। गाड़ी चलाते समय इन बातों का जरूर ख्याल रखें- ब्रेक लगाने पर ब्रेक पैड से आवाज आए, ब्रेक कैलिपर्स जाम हो जाए, ब्रेक फ्यूल लीक होने लगे, ब्रेक वायर कमजोर हो जाए और सही से ब्रेक ना लगे तो इसे तुरंत ठीक कराएं।

इसे भी पढ़ें : हाइवा के कुचलने से युवक की मौत, विरोध में जाम

बैटरी को कराएं चेक

सर्दियों में कई कारणों से बैटरी डाउन होने की समस्या आम है, लेकिन आपके कार की बैटरी भी बहुत ज्यादा पुरानी हो तो चेक जरूर करा लें। सर्दी के मौसम में ठंड के कारण बैटरी का पावर लगभग 35 प्रतिशत तक कम हो जाता है। इसके अलावा कार चलाते समय लोग हीटर का भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे बैटरी डाउन हो सकती है। चेक नहीं कराते की स्थिति में आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

कुलैंट/एंटी-फ्रीज की मात्रा को रखें सही

सर्दियों में तापमान काफी नीचे चला जाता है, इसलिए इस बात का जरूर ख्याल रखें कि कूलैंट या एंटी-फ्रीज सही मात्रा में हो। कूलैंट सिर्फ आपकी गाड़ी को गर्मी से बचाने का नहीं, बल्कि सर्दी के मौसम में ठंड से बचाने का काम भी करता है।

लाइट को भी रखें दुरुस्‍त

सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण विजिब्लिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में लाइट खराब होने या लो लाइट के कारण ड्राइविंग में परेशानी हो सकती है। गाड़ी चलाते समय यह जरूर चेक कर लें कि उसकी रोशनी सही दिशा में जा रही है या नहीं।

इसे भी पढ़ें : घाटी में Bus पलटने से तीन गाड़ियों की टक्कर, 24 लोग घायल

विंडस्क्रीन वाइपर को भी कराएं चेक

सर्दियों के मौसम में विंडस्क्रीन के गंदा होने की समस्या ज्यादा होती है तो कार चलाने से पहले यह सुनिश्चित जरूर कर लें कि वाइपर ब्लेड और विंडस्क्रीन वॉश सिस्टम सही से काम कर रहा है या नहीं।

इसे भी पढ़ें : हाइवा की चपेट में आई Bike, बच्चे की दर्दनाक मौत, मां-बाप घायल

इसे भी पढ़ें :

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...

Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च, मिलेगा ये डिस्काउंट…

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने...

Tata Nexon CAMO Edition लॉन्च, खासियत और कीमत… जानें

Kohramlive: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी 2026...

एक ही प्लान में इंटरनेट, TV और OTT का मजा, 3-in-1 कॉम्बो पैक… जानें

Kohramlive : अब घर में इंटरनेट चलाने, TV देखने...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: