बेड़ो में वीर कंप्यूटर दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बेड़ो (रांची) : बेड़ो देवी मंडप स्थित वीर कंप्यूटर दुकान में बुधवार की अहले सुबह लगभग 2 से 3 बजे के आसपास आग लग गई। अगलगी के कारण दुकान में रखें लाखों रुपए के लैपटॉप, प्रिंटर, कंप्यूटर, मोबाइल समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। वीर कंप्यूटर दुकान में लगी आग की सूचना दुकान संचालक गौतम कुमार को बेड़ो थाना प्रभारी ने दी। जिसके बाद दुकान संचालक मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान धू-धूकर जल रही है। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद तत्काल अग्निशमन रांची टीम को बेड़ो में आग लगने की सूचना दी गई। सुबह करीब 4 बजे फायर बिग्रेड की टीम रांची से बेड़ो पहुंची और आग को बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन एक टैंकर पानी खत्म हो जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था।
इसे भी पढ़ें : झांसे में लेकर महिला से की शादी, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, फिर कर ली…

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की अशंका जताई जा रही है। घटना के बाद भुक्तभोगी वीर कंप्यूटर दुकान के संचालक गौतम कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह शाम में दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। अहले सुबह पुलिस प्रशासन द्वारा सूचना दी गई कि आपके दुकान से धुआं निकल रहा है। जब दुकान पहुंचा तो दुकान के समीप आग लगी थी। पुलिस प्रशासन के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश की। मगर तकतक दुकान के अंदर आग ने विकराल रूप ले लिया था। जिससे दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। संचालक की मानें तो इस अगलगी में उन्हें लगभग 35 से 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जिसमें से 16 लाख रुपए का लोन है और 10 लाख रुपए से अधिक महाजनों के पास उधारी बचा है। उन्होंने बताया कि यह दुकान ही उनके जीवन यापन का एकमात्र साधन था। इस तरह दुकान में अचानक आग लग जाने से उनके समक्ष एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।
इसे भी पढ़ें : सीमा विवाद में घंटों जंगल में पड़ा रहा आजसू नेता का शव
इसे भी पढ़ें : हे भगवान, किस पापी की सजा इस मासूम को…












