कोहराम लाइव डेस्क : केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस-डीएमके एलायंस की सरकार गिरने के बाद वहां विधानसभा के चुनाव की हलचल तेज हो गई है। उल्लेखनीय है कि नारायणसामी की सरकार का कार्यकाल 8 जून में पूरा हो रहा था, पर इसके पहले ही सरकार गिर गई। संवैधानिक रूप से वहां जून के पहले चुनाव होने हैं। इसे लेकर चुनावी गतिविधियों के तेज होने की खबर है। पहली मार्च को वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा है। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र 25 फरवरी को वहां जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : रांची में रह कर काम कर रहे छत्तिसगढ़ के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
कांग्रेस के पास थे 15 विधायक
कांग्रेस जब 2016 में विधानसभा चुनाव जीत कर सत्ता में आई थी तो उसके पास 30 सदस्यीय विधानसभा में 15 विधायक थे। सहयोगी डीएमके के 4 और एक निर्दलीय उम्मीदवार का साथ भी था, पर कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे के कारण सरकार कार्यकाल पूरा नहीं कर सकी।
इसे भी पढ़ें : पत्थर से कूच कर भाई ने भाई को मार डाला, ये थी वजह…
‘चुनाव हारने का मतलब चुनाव जीतना’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के दौरे से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को केरल में केंद्र सरकार पर प्रहार किया। पुडुचेरी में सरकार गिरने को लेकर कहा, ‘केंद्र सरकार एक के बाद एक चुनी हुई सरकारों को गिराती है। आज़ाद भारत में पहली बार चुनाव जीतने का मतलब चुनाव हारना है और चुनाव हारने का मतलब चुनाव जीतना है।’
इसे भी पढ़ें : ACB डीजी के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे DGP नीरज सिन्हा








