Bokaro : बोकारो के बेरमो में एक दलित गर्भवती महिला की हत्या के मुख्य सूत्रधार अगर गिरफ्तार नहीं किये गये तो भाजपा आंदोलन करेगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने प्रेस वार्ता में राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुये कहा कि बेरमो में हुई यह वारदात किसी एक अपराधी की करतूत नहीं, बल्कि संगठित अपराध और कोयला माफिया के गठजोड़ का नतीजा है। अमर बाउरी ने आरोप लगाया कि कोयला माफियाओं का नेटवर्क इतना तगड़ा हो चुका है कि उन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। बिना किसी का नाम लिये उन्होंने एक कांग्रेस विधायक की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किये। उनका कहना था कि सत्ता के संरक्षण ने अपराधियों का मनोबल बढ़ा दिया है और इसी का परिणाम ऐसी दर्दनाक घटनाओं के रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने बोकारो जिला प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुये कहा कि प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय और पंगु नजर आ रहा है। अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
बोकारो बंद के बाद हरकत में आया प्रशासन
भाजपा नेता ने दावा किया कि पार्टी द्वारा बुधवार को बुलाये गये बोकारो बंद के बाद ही प्रशासन की नींद खुली। उन्होंने कहा कि जनता के दबाव और भाजपा के आंदोलन का असर रहा कि पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति को इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है, वह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ऐसे में न्याय की लड़ाई अभी अधूरी है। अमर बाउरी ने प्रशासन को चेतावनी देते हुये कहा कि यदि जल्द मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो भाजपा आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को गांव की चौपाल से लेकर विधानसभा तक उठायेगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिये हर स्तर पर संघर्ष करेगी। भाजपा नेता बाउरी ने कहा कि झारखंड में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। खासकर बोकारो और आसपास के इलाकों में अपराध और माफिया तंत्र का प्रभाव चिंताजनक स्थिति में पहुंच चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। प्रेस वार्ता के अंत में अमर बाउरी ने कहा कि सरकार को अपराध और माफिया तंत्र पर तत्काल लगाम लगानी चाहिये। यदि ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा अपने आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब भी देगी।
बोकारो की घटना अत्यंत मार्मिक और हृदय विदारक है। यदि इस मामले में दोषियों के खिलाफ शीघ्र और कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तो लोगों का कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास कैसे बना रहेगा? यह एक गंभीर प्रश्न है।
भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट कहा है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने… pic.twitter.com/9EdpIjVy0B
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) May 31, 2026
इसे भी पढ़ें : 1 जून से झारखंड में बस यात्रा होगी महंगी, इन रूटों पर बढ़ा किराया… जानें
इसे भी पढ़ें : क्या सच होने लगी बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी? बढ़ाई दुनिया की चिंता…
इसे भी पढ़ें : जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें
इसे भी पढ़ें : मां ने किया शादी से इनकार, जल्लाद ने बेरहमी से मा’र डाला मासूम बेटे को…
इसे भी पढ़ें : सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…






