RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में चुटिया थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर में एक युवक घर से मुर्गा खरीदने के लिए शुक्रवार की सुबह निकला था। अगले दिन शनिवार को घर के नजदीक एक तालाब में उसका शव मिला। मृतक की पहचान यहीं के रोड नंबर 4 निवासी हरिकांत ठाकुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस मौका पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। उनका कहना है कि तफ्तीश शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही हत्या या आत्महत्या के मामलों का पता चल पाएगा।
राशन दुकान में काम करता था युवक
मृतक के पिता शिवदानी ठाकुर ने बताया कि हरिकांत एक राशन दुकान में काम करता था। शिवदानी ठाकुर नाई का काम करते हैं। हरिकांत के दो बच्चे हैं। पत्नी और दोनों बच्चों के भरण पोषण का दायित्व हरिकांत पर ही था।
इसे भी पढ़ें :IPL 2021: शार्दुल ठाकुर का बर्थडे चेन्नई के लिए बना खास, जीत और जन्मदिन का ऐसे मना जश्न, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस जागी थी, वरना… मारा जाता अभिषेक
इसे भी पढ़ें :दुर्गा पूजा की ड्यूटी में आया जैप जवान डूब गया
इसे भी पढ़ें :PDS डीलर के बेटे की गला रेतकर हत्या, बदन पर नहीं थे कपड़े
इसे भी पढ़ें :स्पा में काम करने वाली बिन ब्याहे बन गई मां, फिर उठाया ये कदम…
इसे भी पढ़ें :किसानों के धरना स्थल के पास मारकर टांग दिया युवक को












