गाड़ी खरीदना हुआ महंगा… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी में दो पहिया और चार पहिया गाड़ियां खरीदना महंगा हो गया है। यूपी सरकार ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर रोड टैक्स में 1% की बढ़ोतरी कर दी है। मतलब ये कि अब एक लाख की बाइक पर 1000 रुपये ज्यादा और 10 लाख की कार पर 10 हजार रुपये अतिरिक्त देने होंगे। परिवहन विभाग के इस प्रस्ताव को मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी गई है। मतलब, साफ है कि प्रेम में खरीदी जाने वाली स्कूटी से लेकर परिवार के सपनों की पहली कार तक, सब पर भारी पड़ने वाला था। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मीडिया को बताया कि 10 साल बाद ये बोझ जनता पर डाला गया है। उन्होंने बड़ी सफाई से समझाया कि महाराष्ट्र-राजस्थान से हम अब भी सस्ते हैं।

परिवहन विभाग ने 1997 के मोटरयान अधिनियम के तहत पुरानी अधिसूचनाओं को बदल डाला। अब

  • ₹10 लाख तक की नॉन एसी कार पर टैक्स 7% से बढ़कर 8%
  • एसी कार पर 8% से 9%
  • और ₹10 लाख से ऊपर की कार पर 10% से 11% हो गया।

छोटे वाहन वालों की जेब हल्कीः 40 हजार रुपये से ऊपर की बाइक पर अब 1% ज्यादा टैक्स देना होगा, लेकिन 40 हजार रुपये से कम वालों को राहत मिलेगी, उनके लिए दरें जस की तस रहेंगी।

मालवाहकों को राहत का ट्रकः 7.5 टन से भारी वाहनों को अब हर तिमाही टैक्स नहीं भरना पड़ेगा। एकमुश्त टैक्स देकर वे झंझट से बच सकेंगे। हालांकि उनकी दरें बदली नहीं गईं।

राजस्व की बरसातः सरकार को इस फैसले से 412-415 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिल रही छूट से जो 1000 करोड़ का घाटा हो रहा था, उसे अब इस फैसले से कुछ हद तक पाटा जायेगा।

इसे भी पढ़ें :आयुष्मान योजना के नाम पर मोटी कमाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :मास्टरनी अकेली, बच्चा सहमा… रोना आ जायेगा इस स्कूल की हालत पर…  देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :रत्ती भर कटा पाइप, सालों से हाय-तौबा, क्या बोले जिम्मेदार लोग… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :आवासीय स्कूल में बाथरूम तक नहीं, रात में लगता डर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :इस छोटे से गांव में गढ़ी जाती हैं गजब की मूर्तियां… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

अरगोड़ा में गलत काम करते धराये ये दोनों… देखें

Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...

प्यार के नाम पर रची खौफनाक पटकथा, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Ranchi(Bhavna Thakur) : राजधानी रांची के रिंग रोड में...

JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S