spot_img
spot_img

बक्सर विकास की राह पर, CM ये ऐलान कर गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा जब बक्सर पहुंची, तो विकास योजनाओं की झड़ी लग गई। 476 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ। सिमरी प्रखंड के केशोपुर जलापूर्ति प्लांट का लोकार्पण हुआ। जिससे 51 गांवों में 36,760 घरों को शुद्ध गंगाजल मिलेगा। लेकिन इन तमाम घोषणाओं के बीच, दलित बस्ती के लोगों की गुहार सरकार तक नहीं पहुंच पाई। रामरेखा घाट पर CM का स्वागत रंग-बिरंगे फूलों से किया गया। वहीं वहां पहुंचे दलित बस्ती के लोगों को अपनी समस्याओं को सुनाने का मौका नहीं मिला। मुन्नी देवी और उनके साथ आईं महिलाओं ने रोते हुये मीडिया से कहा, “न घर है, न पानी, न बिजली। जब CM आते हैं, तो सड़कें चमका दी जाती हैं, लेकिन हमारी तकलीफ कोई नहीं सुनता।” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, CM के सर्किट हाउस से निकलते ही अजीब नजारा देखने को मिला। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सजे हुये गमलों के फूल-पौधे लेकर भागने लगे। मानो यह उनकी परेशानियों का जवाब हो। लोगों ने कहा कि असल समस्याओं को छोड़, सिर्फ दिखावा किया जा रहा है।

  • बक्सर में आईटीआई मैदान में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेगा।
  • भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां संगीत महाविद्यालय की स्थापना होगी।
  • बक्सर-कोइलवर तटबंध का कालीकरण एवं सड़क निर्माण होगा।
  • ज्योति चौक से बक्सर गोलंबर पथ चौड़ा किया जायेगा।
  • बक्सर शहर में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…

इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी

इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...