spot_img

यात्रियों से भरी बस जलकर हुई खाक, देखें फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Nalanda : यात्रियों से भरी बस में अचानक भयानक आग लग गई। बस में आग उस वक्त लगी जब बस निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन के चोरसुआ गांव स्थित पुल को पार कर रही थी। आग लगने की वजह से बस के अंदर अफरा-तफ़री मच गई। बस के अंदर बैठे यात्रियों ने घटना के दौरान बस से कूदकर जैसे तैसे अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौक़े पर फ़ायरब्रिगेड की टीम पहुंची। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। घटना गुरुवार दोपहर नालंदा में हुई।

गोप ट्रांसपोर्ट नाम की यह बस बिहार शरीफ से सवारियों को लेकर नवादा जा रही थी। मौक़े पर पहुंचे पावापुरी ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने कहा कि जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते सभी यात्री सुरक्षित बस से निकल गए थे। चलती बस में आग कैसे लगी है, इसका पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल से ड्राइवर और खलासी दोनों फरार हैं।

इसे भी पढ़ें : माफिया अतीक की औलाद असद का एनका’उंटर…

इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व DC के ठिकानों पर ED की रेड, अब तक क्या मिला… देखें

इसे भी पढ़ें : इस स्कूल के स्टूडेंट्स की जान जोखिम में… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : PLFI का एरिया कमांडर राटा धराया, करने आया था यह कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : नहीं सुधरे तो होगी कार्रवाई, रांची DTO ने किसे दिया अल्टीमेटम… जानें

इसे भी पढ़ें : खुद म*र गया, पर 4 को जीवनदान दे गया सुशांत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : रांची ट्रिपल म’र्डर केस : ममता और उसके बेटों का का’तिल करीबी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...

रिम्स की हकीकत देख मंत्री भी चौंके और बमक गये… जानें

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स...

72 घंटे की बेचैनी खत्म, रांची के तीनों लापता बच्चे बिहार में मिले…

Ranchi : कभी-कभी बच्चों की एक छोटी-सी जिद पूरे...