spot_img

1 मई से बढ़ जाएगा बस और ऑटो का किराया, जानिए नया रेट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती महंगाई चारों तरफ अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर चुकी है। पहले उबर और ओला ने कैब का किराया बढ़ाया और अब बस ऑटो का किराया भी बढ़ रहा है। अगले महीने से ही बस, ऑटो, टैक्सी के किराये में बढ़ोतरी हो रही है। केरल सरकार ने 1 मई 2022 से बस, ऑटो समेत सभी सार्वजनिक परिवहन के किराये में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

बस का किराया न्यूनतम 8 से होगा ₹10

बता दें कि दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में अंतिम 15 दिन के भीतर सीएनजी की कीमतों में 15 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है। केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने बताया, ‘बस का न्यूनतम किराया 8 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है। इसके बाद प्रति किलोमीटर भाड़ा 90 पैसे से बढ़ाकर 1 रुपये करने का फैसला सरकार ने किया है। छात्रों के टिकट की दरों में वृद्धि के मुद्दे की जांच के लिए एक आयोग गठित किया गया है।

ऑटो किराया 20 फीसदी बढ़ेगा

परिवहन मंत्री ने यह जानकारी दी, ‘सरकार ने ऑटो का किराया बढ़ाने का भी फैसला किया है। अब दो किलोमीटर के लिए 30 रुपये वसूले जाएंगे। इसके बाद हर किलोमीटर के लिए 15 रुपये लिए जाएंगे।’ आपको बता दें कि अब तक डेढ़ किलोमीटर के लिए 25 रुपये और इसके बाद हर किलोमीटर के लिए 12 रुपये वसूले जाते हैं।

कारों के किराये में भी वृद्धि

केरल सरकार ने 1,500 सीसी इंजन क्षमता वाली कारों के लिए पहले 5 किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया 200 रुपये जो अभी 175 रुपये है। इससे अधिक क्षमता वाली कारों के लिए न्यूनतम किराया 225 रुपये कर दिया गया है, जो अभी 200 रुपये है।  टैक्सी वाले 17 रुपये प्रति किमी की जगह 20 रुपये किलोमीटर का किराया वसूलेंगे।

इसे भी पढ़ें : मूर्ति विसर्जन करने गए लोगों के साथ ये क्या हो गया, देखें…

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर कुणाल सिंह को लगाया था ठिकाना, देखिये मोस्टवांटेड गोविंद ने आज क्या किया

इसे भी पढ़ें : जा रहा था बीवी के पास, पहुंच गया पाकिस्तान जेल, फिर…

इसे भी पढ़ें : स्पा सेंटर में सेज सजाती लड़कियों का क्या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : ढलती उमर में ब्याह किया, दुल्हन को ले गई बंगाल पुलिस…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...