Jamshedpur : बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की पहचान आलोक कुमार उर्फ मुन्ना के रूप में हुई। मृतक कांग्रेस पार्टी से जुड़ा था, वहीं टाइगर क्लब नाम की एक संस्था भी चलाता था। इस दुस्साहसिक वारदात को जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर रोड नंबर 4 में अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी है। वहीं मृतक आलोक के घर में चीख-पुकार मच गई। पिछले महीने नवंबर में उसकी शादी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने मौके से मृतक की बाइक और खोखा बरामद किये हैं।

जानकारी के मुताबिक आज आलोक बाजार से कुछ सामान लेकर अपनी बुलेट से घर लौट रहा था। घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर पहले से घात लगाये बाइक सवार बदमाशों ने उसपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली उसके पैर में लगी। वह भागते हुये एक पड़ोसी के घर में गया। उसके पीछे-पीछे अपराधी भी पहुंचे और दनादन आलोक के सीने के 4 गोलियां दाग दी। आनन-फानन में उसे टीएमएच ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घरवालों का इल्जाम है कि कई दिनों से उनके घर की रेकी की जा रही थी। पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। वहीं पुलिस को यह भी बताया गया कि हाल ही आलोक की छोटू बच्चा समेत कुछ लोगों से लड़ाई हुई थी।
इसे भी पढ़ें :DC ने ऐसे लोगों को 40 हजार इनाम देने का किया ऐलान
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ऑफिस के बाहर RAF तैनात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पड़ोसी को आया गुस्सा, कर गया बड़ा कांड….
इसे भी पढ़ें :आखिरकार धरा गये ये दोनों वांटेड
इसे भी पढ़ें :एक देश-एक चुनाव बिल, पक्ष में पड़े 269 वोट…
इसे भी पढ़ें :सोनू सरदार ह’त्याकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड अब भी फरार…
इसे भी पढ़ें :दिन दहाड़े हाईकोर्ट के वकील के घर कांड, बेटी को बनाया बंधक, फिर…







