spot_img
spot_img
spot_img

DC ने ऐसे लोगों को 40 हजार इनाम देने का किया ऐलान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC शेखर जमुआर ने गढ़वा में गलत तरीके से चल रहे नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच कर दो नंबरी तरीके से चल रहे सेंटरों को बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार को दिया गया। वहीं, आम जनता से अपील की गई है कि दो नंबरी नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटरों के बारे में गुप्त जानकारी देने वाले को नकद 40 हजार रुपये इनाम दिया जायेगा। मुखबिर का नाम गुप्त रखा जायेगा। इस मसले पर आयोजित बैठक में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने पीसी एवं पीएनडीटी एक्ट पर एक प्रेजेंटेशन के माध्यम लोगों को बताया।

बैठक में DC शेखर जमुआर ने कहा कि नये क्लीनिक के लाइसेंस के लिये आये आवेदनों की गहराई से जांच करने के बाद ही लाइसेंस निर्गत करें। बीच-बीच में सभी सेंटरों का औचक निरीक्षण किया जाये। सिविल सर्जन ने नये नियमों का हवाला देते हुये बताया कि केंद्र के बाहर डॉक्टर का नाम, मोबाइल नंबर और फोटो लगाना जरूरी है। वहीं, “यहां लिंग परीक्षण नहीं होता है” का बोर्ड लगाना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि गढ़वा में अबतक 17 अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर FIR करने की प्रक्रिया चल रही है। बैठक में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार, डीडीएम सुजीत कुमार मुंडा एवं अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...