कोहराम लाइव डेस्क : इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों को जारी रखे हुए है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ के लिए वह ऐसी हरकतें करते रहता है। भारत के जवान उनकी साजिशों को नाकाम करते रहते हैं। पाकिस्तान ने जिला कठुआ के हीरानगर सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर आतंकियों की घुसपैठ के इरादे से सुरंग बनाई थी। इसका BSF के सतर्क जवानों ने पता लगा लिया है। सुरंग मिलने के बाद जवानों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
बोबिया क्षेत्र में सुरंग का पता चला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएसएफ के जवान रोजाना की तरह जब हीरानगर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त लगा रहे थे, तभी उन्हें बोबिया क्षेत्र में इस सुरंग का पता चला। इस सुरंग के मिलते ही जवानों ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सुरंग के जरिये आतंकवादी इस ओर घुसपैठ कर आए हैं। अपनी इस शंका को दूर करने के लिए BSF, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया है।
इसे भी पढ़ें : अमीरों की सूची में Second place पर फिसले मस्क, बेजॉस फिर नंबर वन
डेढ़ सौ फीट लंबी सुरंग
सुरंग मिलने की सूचना मिलते ही यहां से जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। सुरंग की जांच के बाद आईजीपी BSF एनएस जम्वाल ने बताया कि डेढ़ सौ फीट लंबी इस सुरंग की गहराई 20 से 25 फीट है। इसकी चौड़ाई दो से ढाई फीट है। उन्होंने बताया कि यह सुरंग पुरानी लग रही है। हमारे जवानों को इस बारे में तब पता चला जब वे सुरक्षा बांध बना रहे थे। उन्होंने बताया कि जब जेसीबी के जरिये काम हो रहा था, तभी लोहे के सरिए के पीस सुरंग के मुहाने पर फंस गए। सुरंग के मुहाने को लोहे के सरिए लगाकर मिट्टी से बंद किया गया था। देखकर लगता है कि सुरंग का अभी घुसपैठ के लिए इस्तेमाल नहीं हुआ है।
इसे भी पढ़ें : बाबू सोना कर फंसाया, झांसे में लेकर बनाया अश्लील वीडियो और फिर कर दिया ऐसा कि…














