spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Alert ! इस आइलैंड में जाना है मना, बन सकते हैं सांपों के शिकार

Date:

spot_img
spot_img
  • ब्राजील के इस अनोखे आइलैंड को नागलोक के नाम से भी जाना जाता है

कोहराम लाइव डेस्क : Alert ! : कुदरत के आंगन में भिन्‍न-भिन्‍न करिश्‍मे भरे पड़े हैं। दुनिया में तमाम ऐसी अजीबो-गरीब चीजों के बारे में हम सुनते रहते हैं, जिनके बारे में कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। जी हां, बात कर रहे हैं ब्राजील के ‘इलाहा दा क्यूइमादा’ की। यह एक अनोखा आइलैंड है। इसे ‘नाग आइलैंड’ ‘नागों का घर’ या ‘नागलोक’ नाम से भी जाना जाता है। यहां इंसानों के जाने पर मुमानियत अर्थात पाबंदी लगी हुई है। यहां जानेवाला आसानी से बन सकता है सांपों का शिकार।

इसे भी पढ़ें :…और मजदूर की मौत से फटा लंगूर का कलेजा, शव से लिपटकर घंटों रोया (देखें वीडियो)

सबसे खतरनाक और जहरीले सांप

इस आइलैंड पर इंसानों के जाने पर बैन लगाने के पीछे की कहानी यहां पर सांपों का होना है, क्योंकि इस आइलैंड पर दुनिया से सबसे खतरनाक और जहरीले सांप पाए जाते हैं। यही नहीं इस आइलैंड पर दुनिया में सबसे अधिक सांपों की संख्या भी मौजूद है। कहा जाता है कि इस आइलैंड पर जाने वाला कभी वापस जिंदा नहीं लौटता।

Alert जारी किया है सरकार ने 

यही वजह है कि ब्राजील सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए इस आइलैंड पर इंसानों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। इस आइलैंड पर पाने जाने वाले कई सांप इतने जहरीले हैं कि डसते ही मौत हो जाती है। इनका जहर इतना खतरनाक होता है कि शरीर का रंग तक काला पड़ जाता है।

इसे भी पढ़ें :अद्भुत, इस मंदिर के पत्‍थर भी सुनाते है बाबा भोले के डमरू का संगीत

पहले नहीं थी ऐसी स्थिति

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस आइलैंड पर ऐसी स्थिति पहले नहीं थी। हाल के कुछ सालों में इस आइलैंड में सांपों की संख्या बढ़ने लगी। हालांकि ऐसा नहीं कि यहां पहले सांप नहीं पाए जाते थे. इस आइलैंड पर पहले भी खतरनाक सांप हुआ करते थे, लेकिन अब इनकी संख्या अचानक बढ़ गई है।

चार हजार से अधिक सांपों की प्रजातियां

4,30,000 वर्ग मीटर में फैले इस आइलैंड पर 4000 से भी अधिक अलग-अलग प्रजाति के खतरनाक सांप पाए जातें हैं। ये सांप हवा में उड़ते पक्षियों को भी अपना शिकार बना सकते हैं। यह भी हकीकत है कि इस आइलैंड पर प्रवासी पक्षियों के बहुतायत में आने को पिट वाइपर सांपों की बढ़ती आबादी को जिम्मेदार माना गया है।

साइंटिस्‍ट को जाने की इजाजत

यहां जाने की इजाजत सिर्फ कुछ वैज्ञानिकों को ही मिली है, जो हर साल सांपों के अध्ययन के लिए जाते हैं। कहते हैं कि इस आइलैंड पर एक लाइट हाउस भी मौजूद था। उसकी देखभाल के लिए नियुक्‍त एक कर्मचारी अपने परिवार के साथ वहां रहता था।

इसे भी पढ़ें :अगर खुद को मिटाना है तो यहां आएं..मौत महबूबा है,अपने साथ लेकर जाएगी

Alert! It is forbidden to go to this island, you can become a victim of snakes

इसे भी पढ़ें :

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...