गुमला : मांडर विधायक बंधु तिर्की ने गुमला जिले के धार्मिक स्थल सिरा सीता नाला का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को कई सुझाव भी दिए। इसके साथ ही काकड़ो लत्ता एवं धर्म कांडों धार्मिक स्थल का भी निरीक्षण किया। धार्मिक स्थल से सटे गांव के ग्रामीणों से भी मिले और उनकी समस्याएं सुनी। बंधु तिर्की ने ग्रामीणों को कोरोना से बचने के भी सुझाव दिए। बंधु तिर्की ने बताया कि धार्मिक स्थल के विकास समेत कई योजनाओं के लिए करीब 4 करोड़ रुपये पहले ही स्वीकृत हो चुके हैं। धार्मिक स्थल को विकसति करने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी हो चुकी है। सीएम हेमंत सोरेन से जल्द ही शिलान्यास करेंगे।
इससे पहले गुमला परिसदन भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने विधायक बंधु तिर्की का स्वागत किया। मौके पर नगर अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, कार्यपालक अभियंता, पूर्व जिला अध्यक्ष चुमनु उरांव, जिला उपाध्यक्ष अकील रहमान, जिला युवा कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा कुमार लोहरा, रोहित उरांव, शिवनारायण साहू, जय सिंह, वार्ड पार्षद सीता देवी, इम्तियाज अंसारी, लोहरा समाज जिला अध्यक्ष शिवम लोहरा, हरख लोहरा, जयमंगल इंदवार, मौजी लाल केरकेट्टा, केन्द्रीय सरना समिति के नारायण उरांव, राजी पड़ाह के महासचिव रवि तिग्गा, जिप सदस्य अमर उरांव, छात्र संघ प्रभात तिर्की, रंथू उरांव, कर्मा उरांव एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।
Read More :हजारों सवालों के साथ #Reliance का चैटबॉट असिस्टेंट करेगा 30 लाख शेयरहोल्डर्स की मदद
Read More :गढ़वा में बनेगा सिंथेटिक फूटबॉल ग्राउंड : मंत्री मिथिलेश ठाकुर












