spot_img

गढ़वा में बनेगा सिंथेटिक फूटबॉल ग्राउंड : मंत्री मिथिलेश ठाकुर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • मंत्री की पहल पर जुड़ा विकास का एक और कड़ी

GARHWA : गढ़वा विधायक एवं राज्‍य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की पहल से जिले के विकास में एक और कड़ी जुड़ गई है। जिला मुख्यालय स्थित बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में सिंथेटिक फूटबॉल ग्राउंड का निर्माण किया जाएगा। मंत्री के संबंधित प्रस्‍ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि इसके लिए मंत्री ने राज्‍य सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री को पत्र लिखा था।

Read More :हजारों सवालों के साथ #Reliance का चैटबॉट असिस्टेंट करेगा 30 लाख शेयरहोल्डर्स की मदद

खेल प्रतिभा को निखारने का मिलेगा मौका

मंत्री ने विभागीय मंत्री को भेजे पत्र में कहा था कि गढ़वा जिला में फूटबॉल बहुत लोकप्रिय खेल है। ग्रामीण क्षेत्रों में फूटबॉल के सीजन में खेल का आयोजन किया जाता है। जिले के करीब आधा दर्जन से अधिक प्रखंड आदिम जनजाति एवं जनजाति बहुल हैं। इन क्षेत्रों में फूटबॉल विशेष रूप से लोकप्रिय है। इस ग्राउंड के निर्माण से यहां की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं निखारने का अवसर प्रदान होगा।

Read More : चंचला की “चंचलता” ने बढ़ाया झारखंड का मान, हंगरी में दिखाएंगी दांव

विभागीय अपर सचिव ने डीसी को दिया निर्देश

विभागीय अपर सचिव सुनील कुमार सिन्हा ने गढ़वा डीसी को पत्र प्रेषित कर ग्राउंड निर्माण के लिए उक्त सरकारी भूमि का भौतिक प्रकृति के अनुरूप नयी अनुसूचित दर पर करने को कहा है। सक्षम प्राधिकार द्वारा तकनीकी स्वीकृति प्रदत प्राक्कलन सहित प्रस्ताव विभाग को इसकी जानकारी उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

Read More :रेप के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...