spot_img
spot_img
spot_img

हजारों सवालों के साथ #Reliance का चैटबॉट असिस्टेंट करेगा 30 लाख शेयरहोल्डर्स की मदद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली:  अपनी पहचान बना चुका रिलायंस इंडस्ट्रीज का वाट्सएप चैटबॉट असिस्टेंट एक बार फिर कंपनी की दूसरी ऑनलाइन एजीएम की पूरी जानकारी के साथ हाजिर है। चैटबॉट असिस्टेंट रिलायंस के 30 लाख से अधिक शेयरहोल्डर्स के सवालों के जवाबों के साथ तैयार है। रिलायंस ने पहली बार चैटबॉट का इस्तेमाल पिछले वर्ष राइट्स इश्यू के दौरान किया था। चैटबॉट को Jio Haptik ने बनाया है, जिसने कोरोना के विरूद्ध भारत सरकार के चैटबॉट को तकनीकी सहायता मुहैया कराई थी।

सरल तरीके से काम करता है चैटबॉल

रिलायंस का यह चैटबॉट असिस्टेंट एकदम सरल तरीके से काम करता है। शेयरधारकों द्वारा अक्सर पूछे जानेवाले सवालों के जवाब तो चैटबॉट देगा ही, साथ ही एजीएम के लिए क्या करें या क्या न करें जैसी जानकारियां भी चैटबॉट उपलब्ध कराएगा। एजीएम में मतदान के अलावा, लाभांश और टैक्स जैसै प्रमुख विषयों पर भी शेयरधारकों के सवालों का जवाब देने में चैटबॉट समर्थ है। चैटबॉट के स्टोर में शेयरधारकों या उपयोगकर्ताओं द्वारा अक्सर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब के तौर पर कई वीडियो और डाक्यूमेंट भी उपलब्ध हैं। जिनके लिंक व कॉपी चैटबॉट मुहैया कराएगा।
लाइव में लॉग इन कर आगामी योजनाओं को समझ सकते हैं शेयरधारक
शेयरधारक रिलायंस एजीएम में भाग लेने के लिए लाइव में लॉग इन कर आगामी योजनाओं को समझ सकते हैं। देश 5 जी के मुहाने पर खड़ा है। ऐसे में देश भर की निगाहें रिलायंस की 44वीं एजीएम में होने वाली घोषणाओं पर टिकी हैं। ऑनलाइन एजीएम में हजारों के भाग लेने की उम्मीद है।

आरआईएल के एजीएम वाट्सएप चैटबॉट असिस्टेंट को आसानी से इस प्रकार किया जा सकता है एक्सेस
– सबसे पहले +917977111111 को अपने मोबाइल में सेव करें
– ऊपर लिखे नंबर के मैसेज बॉक्स में ‘Hi’ लिखकर भेजें।
– चैटबॉट असिस्टेंट को सवाल भेजें।
– एक बार जब आप इसे भेज देते हैं, तो एक त्वरित संदेश आपको विकल्पों का एक मेनू देगा।
– आगे बढ़ने के लिए प्रासंगिक विकल्प चुनें।

इसे भी पढ़ें :दुनिया में सच में है भूत-प्रेत ! वैज्ञानिकों की भाषा में समझें…

इसे भी पढ़ें : इतिहास के महान लोगों की अजीबोगरीब मौत, जान रह जाएंगे हैरान

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।