KohramLive : मोबाइल फोन पर अनजान नंबर आता देख सीमा (बदला हुआ नाम) जरा सी सकपकाई। किसका नंबर हो सकता है। फोन नहीं रिसीव किया। दोबारा फिर रिंग हुआ, वहीं नंबर फिर से.. इस बार उसने फोन उठा, बड़े सलीके से पूछा, आप कौन.. उधर से जवाब आया, पहले एक kiss दो, अपना पूरा बॉयोडाटा बता देंगे। यह सुन सीमा का पारा गरम हो गया। वह बमक गई और थोड़ा बहुत गरिया कर फोन काट दी। इसके बाद उसके मोबाइल पर लगातार फोन आता रहा। हर बार सीमा उसका नाम और फोन करने की वजह पूछती रही, तब उधर से यहीं कहा जाता.. पहले एक kiss दो..
फिर ननद का भी बजने लगा फोन
इसके बाद सीमा के ननद का फोन बजना शुरू हो गया। उसे भी अनाप शनाप बोलने लगा। तब दोनों ननद भौजाई को कुछ शक हो गया। इधर उधर दिमाग लगाने पर खुलासा हुआ कि फोन करने वाले शख्स का ससुराल सीमा के गांव में ही है। वह रिश्ते में जीजा लगता है। यह जान सीमा ने सबसे पहले इसकी शिकायत उस शख्स की बीवी यानी अपनी दीदी से की। वहीं चाचा को उसके दामाद की सारी करतूतें बताई। पूरे परिवार और गांव भर में यह बात छिंट गई। जब यह सारी बातें फोन करने वाले जीजा तक पहुंचा तो वह भड़क गया। तब जीजा ने दोबारा फोन कर उन्हें देख लेने की धमकी देने लगा। इस बार सीमा सीधे थाना चली गई और रपट दर्ज करा दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। यह जीजा साली का मामला यूपी के महाराजगंज जिले से उछलकर सामने आई है।
इसे भी पढ़ें : चंडीगढ़ में बच्चों के साथ बड़ा हादसा… देखें
इसे भी पढ़ें :LAC के पास मंडराया ड्रैगन का एयरक्राफ्ट
इसे भी पढ़ें :तलाक मांगने वाली बीवी का क्या हाल किया बीच रोड में, देखें…
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : जापान के पूर्व पीएम को भारी भीड़ में मारी गो*ली… देखें
इसे भी पढ़ें :पति और देवर ने कहीं का नहीं छोड़ा, Wife Exchange पार्टी तक में ले गया… देखें
इसे भी पढ़ें :10वीं पास के साथ है ये डिग्री तो नौकरी पाने का मौका, 35400 रुपए से ज्यादा मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें :यूपी में टीचर, नर्स, ग्रुप सी समेत कई पदों पर निकली बंपर वैकैंसी, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :SSC ने किया बंपर भर्तियों का ऐलान, जानें कब निकलेगी कौन सी भर्ती












