Kohramlive : वह जब कभी अपनी बीवी को फोन पर मायके बात करते देखता था, तब वह अंदर से उखड़ जाता था। वह तैश में आ जाता और बेतरह बीवी को मारने पीटने लगता था। वहीं शौहर का चाल चलन भी ठीक नहीं था। वह अपनी बीवी पर शक भी बहुत करता था। धीरे धीरे दोनों के रिश्तें में दरार पड़ने लगे। रोज रोज की जिल्लत, जलालत और टार्चर से थक चुकी बीवी मुस्कान ने रिश्ता तोड़ लेना बेहतर समझा। कभी एक दूसरे पर जान छिड़कने वाले दोनों में तलाक पर फैसला हो गया। बीवी रूठकर बीते 18 मार्च को भोपाल लौट गई और अपनी बहन के साथ रहने लगी। मुस्कान अपनी नई जिंदगानी की शुरूआत करने के इरादे से काम पकड़ ली। वहीं शौहर अंदर ही अंदर जलता और खौलता रहा। दोनों की शादी 4 अप्रैल 2019 को हुई थी। शौहर उससे नाता तोड़ना नहीं चाहता था। मुस्कान तलाक के लिये फैमिली कोर्ट का रूख कर चुकी थी। बीते मंगलवार को मुस्कान अपने काम पर गई हुई थी, तभी उसके शौहर रईस खान ने उसे फोन किया और बोला कि उसने तलाक के कागज ईमेल कर दिये हैं। तुम पुराने भोपाल के कोतवाली में गली नंबर 4 में आकर प्रिंटआउट निकाल उसपर साइन कर दो।
पेट्रोल छिड़क कर मार दी माचिस
दोपहर करीब तीन बजे जब मुस्कान गली में आई तब रईस वहां उसका पहले से ही इंतजार कर रहा था। वह मुस्कान को साथ चलने के लिये जोर देने लगा। मुस्कान ना ना करते, ऐतराज जताती रही। इल्जाम है कि बिना सोचे समझे मुस्कान के चेहरे और बालों पर पेट्रोल छिड़क माचिस मार दी। चीखती चिल्लाती मुस्कान की मदद के लिये कई जुट गये। तबतक रईस वहां से भाग चुका था। आग की लपटों में धधकती मुस्कान की आग बुझा उसे पास के हमीदिया अस्पताल ले गये। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। रईस को खोजा जा रहा है। इस घटना के बाद घटनाक्रम को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि लगभग 22 साल की एक युवती को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। उसके सिर और ऊपरी शरीर से आग की लपटें उठ रही हैं। वह मदद के लिए चिल्लाती हुई इधर-उधर भाग रही। राहगीरों ने गड्ढों में जमा पानी को उसपर फेंका ताकि आग बुझाई जा सके। कुछ लोग अपने घरों से पानी की बाल्टी लेकर दौड़े और उसे बचाया।
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें : दोबारा शादी के बंधन में बंधे CM भगवंत मान… देखें तस्वीरें
इसे भी पढ़ें : चास ब्लॉक कैंपस में लोगों का बवाल… देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : POWERGRID में वेकैंसी, 2 लाख तक सैलरी… देखें डिटेल्स
इसे भी पढ़ें : ये डिग्री आपके पास है तो, DRDO में बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, 31000 होगी सैलरी
इसे भी पढ़ें : Netflix Plan होंगे सस्ते, कंपनी की बड़ी तैयारी
इसे भी पढ़ें : पुरुष आज से ही डाइट में शामिल करें ये चीज, दूर होगी यह बड़ी समस्या












