spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

BIG NEWS : जापान के पूर्व पीएम को भारी भीड़ में मारी गो*ली… देखें

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भारी भीड़ में गोली मार दी गई। गोली उनके सीने में लगी है। उन्हें तब गोली मारा गई, जब वे देश के पश्चिमी हिस्से नारा में भाषण दे रहे थे। गोली लगते ही वह गिर पड़े। लहूलुहान पूर्व पीएम को हॉस्पिटल ले जाया गया। गोली लगने के बाद उन्हें कार्डिएक अरेस्ट भी हुआ। वहां जुटी भीड़ को कुछ भी समझ नहीं आया। गोली चलने की आवाज के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। भीड़ में से ही एक संदेही युवक को पकड़ा गया है। उसकी पहचान 42 साल के यामागामी तेत्सुया के रूप में हुई है। उसे नारा के निशि पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। खबर है कि उसके पास से हथियार भी मिला है। आबे को गोली मारने की फैली खबर के बाद पूरी दुनिया अवाक है। गोली क्यों मारी गई यह बात अभी साफ नहीं है।

जापान के मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिंजो आबे जख्मी हालत में बेहोश हैं। उनकी गर्दन में गहरा जख्म है, सीने के भीतर ब्लीडिंग हुई है। भारत के पीएम मोदी के जिगरी दोस्त माने जाने वाले शिंजो आबे के बारे में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी कहा था कि वह सर्वोत्म प्रधानमंत्री में एक हैं। ट्रम्प ने यह भी कहा था कि आबे को जापान के बेहतरीन प्रधानमंत्री के तौर पर देखा जायेगा। सेहत खराब होने के कारण वर्ष 2020 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा है कि आबे की हालत गंभीर है। किसिदा ने कहा “मैं दिल से दुआ कर रहा हूं कि आबे ठीक हो जाये। मैं इस हमले की कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। लोकतंत्र में ऐसी हिंसा की कोई जगह नहीं है।”
गौरतलब है कि 2020 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले शिंजो आबे भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के खास दोस्त हैं। पिछले साल भारत ने उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया था। मोदी जब गुरजात के सीएम थे, तब से ही उनका आबे के साथ बढ़िया संबंध है। वर्ष 2014 में मोदी जब दिल्ली आये तो भारत-जापान के रिश्ते भी नये मुकाम पर पहुंचे। शिंजो आबे भी कई बार भारत आये। 2012 से ही आबे जापान के प्रधानमंत्री थे।

इसे भी पढ़ें : पति और देवर ने कहीं का नहीं छोड़ा, Wife Exchange पार्टी तक में ले गया… देखें

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: