टीबी का मरीज लाओ, 50 हजार तक का इनाम ले जाओ

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : मध्‍य प्रदेश के आगर मालवा जिले में स्वास्थ्य विभाग ने दीपावली पर अनोखी इनामी स्कीम  शुरू की है। इस स्कीम के तहत टीबी के मरीज को अस्पताल लाने वाले व्यक्ति को 500 से लेकर 50 हजार रुपए तक का इनाम दिया जाएगा। इतना ही नहीं इनाम की लिस्ट में टिफिन, मोबाइल, मिक्सर-ग्राइंडर और सोना-चांदी भी शामिल हैं। विभाग ने टीबी के मरीजों में कमी लाने के उद्देश्य से यह स्कीम निकाली है।

अधिक मरीज लाने वाले पाएंगे अधिक मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने दीपावली के पहले शुरू की गई इस स्कीम में इनाम के तौर पर टिफिन, मिक्सर-ग्राइंडर, मोबाइल और सोना-चांदी के सिक्कों का भी ऑफर दिया है। इनाम पाने के लिए व्यक्ति को टीबी का नया मरीज अस्पताल ले जाना होगा। शर्त यह है कि टीबी का नया मरीज जिसका अभी तक इलाज न हुआ हो। इसमें एक मरीज ले जाने पर 500 और 5 मरीज ले जाने पर 2500 रुपये के इनाम रखे गए हैं। साथ ही मरीजों की संख्या पर इनाम की राशि या सामान मिलना तय है।

साल 2025 तक न रहे कोई टीबी मरीज

आगर मालवा के डॉ. जेएस मालवीय ने बताया कि वर्ष 2025 तक देश से टीबी को खत्म करने की योजना है। इसको ही लेकर आगर मालवा जिला चिकित्सा विभाग 24 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक टीबी नियंत्रण महा अभियान चला रहा है। इसके लिए टीबी के मरीज लाओ और इनाम पाओ योजना की शुरुआत की गई है।

इसे भी पढ़ें :  नई हैंडगन बिक्री पर लगा प्रतिबंध…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : दिवाली मनाने घर लौट रहे थे 14 लोग, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें : हत्यारों के नहीं पकड़े जाने पर लोगों का गुस्सा झलका सड़क पर

इसे भी पढ़ें : शाम ढलते ही तबाह हो गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदगी… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : कैंची दिखा कर बोला- भाग नहीं तो जान मार देंगे… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : इंडिगो ने की 8 नई फ्लाइट्स की घोषणा, जानिए रूट और फेयर

इसे भी पढ़ें : Jio का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 4,518 करोड़ रुपये

इसे भी पढ़ें : गढ़वा पुलिस केंद्र में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों का किया सम्मान

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...