spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

ब्‍यूटी पार्लर में तैयार हो रही थी दुल्‍हन, दूल्‍हे के मैसेज ने उड़ाया होश, और फिर…

Date:

spot_img
spot_img

कानपुर : घर में शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी। लोग बारात आने का इंतजार कर रहे थे। लड़की ब्यूटी पार्लर में जयमाला के लिए तैयार होने गई थी। इसी बीच आये एक मैसेज ने सबके होश उड़ा दिए। ये मैसेज किसी और ने नहीं बल्कि दूल्‍हे ने किया। मैसेज में लिखा था शादी कैंसिल हो गई है। अब बारात लेकर नहीं आ रहे हैं। मैसेज पढ़ते ही जयमाला के लिए तैयार हो रही लड़की के होश उड़ गए। उसे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था क्‍या करे और क्‍या ना करें। हिम्‍मत कर उसने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों के भी होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Read More : 2 बजते ही राजधानी में पसरा सन्‍नाटा, सड़क पर उतरे #DC-SSP (देखिए ड्रोन की नजर से रांची)

कानपुर के पनकी थानाक्षेत्र के कंगागंज कॉलोनी की रहने वाली पुष्प लता की शादी महाराजपुर ​थाना क्षेत्र के गांव करौली निवासी क्रांति सिंह के साथ तय हुई थी। 28 अप्रैल को बारात आनी थी। लड़की के घर में बारात के स्वागत की तैयारी की जा रही थी। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ ब्यूटी पार्लर तैयार होने के लिए गई थी। इसी दौरान पुष्पलता के मोबाइल पर मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि अब वे बारात लेकर नहीं आ रहे हैं। शादी कैंसिल हो गई है। पुलिस को लड़की ने बताया कि लड़के वालों ने दहेज की मांग को लेकर शादी कैंसिल की है।

Read More : Lalu Yadav के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, जमानत प्रक्रिया पूरी

दुल्‍हन पुष्पलता ने इस घटना के बाद साफ कहा कि अब वो इस लड़के से शादी करेगी भी नहीं, लेकिन लड़के और उसके घरवालों को सजा जरूर दिलवाकर रहेगी। उसने बताया कि इस तरह शादी कैंसिल होने से हमारे परिवार की बहुत बड़ी बेइज्जती हुई है। शादी में 30 लाख का खर्चा किया गया है। 12 लाख रुपये की गाड़ी खरीदी गई थी। लेकिन दहेज लोभी लड़के वाले इससे खुश नहीं थे। ऐसे दहेज लोभियों को सजा तो मिलनी ही चाहिए।

Read More : कोरोना से भी बचाना है, दुल्‍हनियां भी लाना है… संक्रमित दूल्‍हे ने ऐसे भरी मांग

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...