रांची : गुरुवार से झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह-2 शुरू हो गया। दिन के 2 बजते ही राजधानी रांची में सन्नाटा पसर गया। दवा दुकानों को छोड़कर सभी दुकानों के शटर बंद हो गए। लोगों ने स्वत: अपनी-अपनी दुकानें बंद कर ली। राजधानी की सड़कों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। डीसी-एसएसपी ने 500 जवानों के साथ राजधानी के मेन रोड में फ्लैग मार्च निकाला। रास्ते में लोगों से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन करने की अपील की। सड़कों पर एक्का-दुक्का गाडि़यां ही चलती दिखी। बेवजह घूमने वालों की पुलिस ने क्लास भी लगाई और हिदायत देकर छोड़ दिया। कोहरामलाइव पर रंजीत के साथ देखिये ड्रोन की नजर से राजधानी रांची…
Read More : स्कूल में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, छापेमारी करने गई पुलिस रह गई दंग
Read More : Lalu Yadav के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, जमानत प्रक्रिया पूरी
Read More : #Palamu : कल दुल्हन लेकर आया, आज पेड़ से लटकी मिली लाश








