spot_img
spot_img
spot_img

Lalu Yadav के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, जमानत प्रक्रिया पूरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सजायाफ्ता Lalu Yadav के जेल से बाहर आने का रास्ता आज साफ हो गया। सीबीआई की विशेष अदालत ने दुमका मामले में जमानत के बाद रिलीज ऑर्डर जारी किया है। बेल की इस पूरी प्रक्रिया के दौरान कोर्ट परिसर में राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। रिलीज ऑर्डर जारी होने के बाद सभी काफी खुश नजर आये।

Lalu Yadav के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने गुरुवार को सबसे पहले जमानत से संबंधित बेल बांड भरा। 10 लाख की निर्धारित राशि अदालत में जमा की गई। अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि बेल लेने के लिए बतौर बेलर निशिकांत और राजू गोप कोर्ट में उपस्थित हुए थे।

दिल्ली में इलाजरत हैं लालू प्रसाद

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता Lalu Yadav फिलहाल दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाजरत हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। बेल प्रोसेस पूरा होने के बाद इस बात की पूरी संभावना है कि डॉक्टरों के निर्देश के आधार पर ही उनके पटना आने या फिर कुछ दिन अस्पताल में ही रहने को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 2 मई तक अपने अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्य से दूर रहने का आदेश दिया था। जिस वजह से जमानत की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। वहीं, बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी सर्कुलर के बाद लालू यादव के अधिवक्ता ने सीबीआई कोर्ट में बेल बांड फर्निश कर प्रक्रिया पूरी कर दी। दरअसल, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा कि जमानत मिलने के बाद किसी भी व्यक्ति को जेल में रखना उनके अधिकारों का हनन है और जमानत मिले व्यक्ति को जेल से बाहर निकालने के लिए अधिवक्ता को अदालती प्रक्रिया में शामिल होने से रोका जाना सही नहीं है।

17 अप्रैल को मिली थी जमानत

चारा घोटाला से संबंधित दुमका कोषागार के मामले में बीते 17 अप्रैल को हाई कोर्ट द्वारा Lalu Yadav को जमानत दे दी गई थी लेकिन झारखंड में अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य में दूर रहने की वजह से बेल बांड सहित आगे की प्रक्रिया नहीं हो पा रही थी। इसके बाद अब बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा जारी सर्कुलर के बाद लालू के अधिवक्ता ने बेल् बांड फर्निश कर दिया और अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिलीज ऑर्डर जारी किया गया है।अधिवक्ता प्रभात कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि Lalu Yadav तक आज देर शाम या कल सुबह रिलीज ऑर्डर पहुंच जाएगा और वह कस्टडी से बाहर होंगे।

इसे भी पढ़ें : #Palamu : कल दुल्‍हन लेकर आया, आज पेड़ से लटकी मिली लाश

इसे भी पढ़ें : कोरोना ने झारखंड के एक बड़े नेता की ली जान, नहीं रहे #BJP के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...