kohramlive desk : JEE, NEET और CLAT आदि नेशनल लेवल टेस्ट के बाद इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ के कोर्सेस में एडमिशन के लिए परीक्षाओं के आयोजन की तैयारियां हो रही हैं। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा की बात करें तो फिलहाल NEET UG 2021 को स्थगित करने की बात हो रही है। लेकिन, अभी इसे लेकर सरकार ने कोई स्पष्ट निर्णय नहीं दिया है। इस परीक्षा का आयोजन आने वाले एक अगस्त को किया जाना है।
Read More :DTO के ठिकानों पर निगरानी टीम ने मारा छापा, रिश्वतखोरी से बना ली करोड़ों की संपत्ति
जुलाई और अगस्त में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main के बारे में लेटेस्ट अपडेट यह है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय जुलाई और अगस्त में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2021 के बचे हुए दो फेज़ आयोजित करने पर विचार कर रहा है। एजेंसी की सूचनाओं के अनुसार, इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाना अभी बाकी है क्योंकि मंत्रालय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में Covid-19 स्थिति की समीक्षा करने की प्रक्रिया में है। फिलहाल अभी जेईई मेन की परीक्षा की डेट भी नहीं बदली है। तय डेटशीट के अनुसार यह परीक्षा 17 जुलाई 2021 को होगी।
Read More :जब नई नवेली बहू लगने लगी करिया… देखिये, कांके थाना में कैसे हुआ बवाल
क्लैट एग्जाम 24 जुलाई 2021 को
कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CTAT)एग्जाम के आयोजन के लिए भी डेट तय हो चुकी है। तय डेट के अनुसार क्लैट एग्जाम 24 जुलाई 2021 को सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ ऑफलाइन मोड़ में दोपहर 2 से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Read More :Reliance Jio और Google का आ रहा ‘JioPhone Next’, 10 सितंबर से बाजार में होगा उपलब्ध
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ी
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) एग्जाम पहले 14 जून को होने वाले थे लेकिन बाद में परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट ने अपनी आवेदन तिथि 15 जुलाई 2021 तक बढ़ा दी है। बता दें कि नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER) भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए अनिवार्य परीक्षा है।










