spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Reliance Jio और Google का आ रहा ‘JioPhone Next’, 10 सितंबर से बाजार में होगा उपलब्ध 

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं सालाना आमसभा में चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो और गूगल की साझेदारी में बने नए स्मार्टफोन जियोफोन-नेक्स्ट की घोषणा की। नया स्मार्टफोन जियो और गूगल के फीचर्स और ऐप्स से लैस होगा। एंड्रायड बेस्ड इस स्मार्टफोन का ऑपरेटिंग सिस्टम जियो और गूगल ने मिलकर विकसित किया है। मुकेश अंबानी ने एलान किया कि नया स्मार्टफोन आम आदमी की जेब के लिहाज से बनाया गया है। यह बेहद किफायती होगा और 10 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी के दिन से मार्किट में मिलने लगेगा।

Read More :गोविंदपुर-जामताड़ा-दुमका-साहेबगंज रोड का इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के रूप में होगा विकास : CM

बेहतरीन कैमरा और एंड्रायड अपडेट भी मिलेंगे

भारतीय बाजार के लिए विशेष तौर पर बनाया गया जियोफोन-नेक्स्ट स्मार्टफोन पर यूजर्स गूगल प्ले से भी एप्स डाउनलोड कर सकते हैं। स्मार्टफोन में बेहतरीन कैमरा और एंड्रायड अपडेट भी मिलेंगे। फुली फीचर्ड इस स्मार्टफोन को मुकेश अंबानी ने भारत का ही नही दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बताया।

बीते साल रिलांस जियो ने की थी घोषणा

बीते साल ही रिलायंस जियो ने गूगल संग साझेदारी की घोषणा की थी। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने नए स्मार्टफोन के बारे में कहा कि “हमारा अगला कदम गूगल और जियो के साथ मिलकर बनाए गए एक नए, किफायती जियो स्मार्टफोन के साथ शुरू होता है। यह भारत के लिए बनाया गया है और यह उन लाखों नए उपयोगकर्ताओं के लिए नई संभावनाएं खोलेगा जो पहली बार इंटरनेट का अनुभव करेंगे। गूगल क्लाउड और जियो के बीच एक नई 5G साझेदारी एक अरब से अधिक भारतीयों को तेज इंटरनेट से जुड़ने में मदद करेगी तथा भारत के डिजिटलीकरण के अगले चरण की नींव रखेगी।

Read More :जब नई नवेली बहू लगने लगी करिया… देखिये, कांके थाना में कैसे हुआ बवाल

जियो भारत को कर रहा 5 जी युक्‍त

चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि “5G इको सिस्टम विकसित करने के और 5G उपकरणों की एक श्रृंखला विकसित करने के लिए हम वैश्विक भागीदारों के साथ काम कर रहे हैं। Jio न सिर्फ भारत को 2G मुक्त बनाने के लिए काम कर रहा है, बल्कि 5G युक्त भी कर रहा है”  रिलायंस जियो डेटा खपत के मामले में दुनिया के दूसरे नंबर का नेटवर्क बन गया है। रिलायंस जियो के नेटवर्क पर 630 करोड़ जीबी डेटा प्रतिमाह की खपत होती है। पिछले साल के मुकाबले यह 45 फीसदी अधिक है।

कीमतों के बारे में खुलासा नहीं

जियोफोन-नेक्स्ट की कीमतों के बारे में खुलासा नही किया गया है पर एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी कीमत काफी कम रखी जाएगी। जियो-गूगल का एंड्रायड बेस्ड स्मार्टफोन जियोफोन-नेक्स्ट गेम चेंजर साबित होगा। यह उन 30 करोड़ लोगों की जिंदगी बदल सकता है, जिनके हाथ में अभी भी 2जी मोबाइल सेट हैं। तेज स्पीड बढ़िया ऑपरेटिंग सिस्टम और किफायती दाम के दम पर जियो-गूगल का नया स्मार्टफोन करोड़ों नए ग्राहकों से रिलायंस जियो की झोली भर सकता है।

Read More :  मैजिक और बाइक में टक्कर, दो युवकों की मौत

इसे भी पढ़ें :

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

Kohramlive : आज के डिजिटल दौर में कई लोग...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

Kohramlive : आज के डिजिटल दौर में कई लोग...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...