PATNA : बिहार में मुजफ्फरपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) रजनीश लाल के ठिकानों पर गुरुवार को विजिलेंस यानी निगरानी की टीम ने छापा मारा। मुजफ्फरपुर के दाउदपुर कोठी इलाके में उनका सरकारी आवास है और वहीं सबसे पहले विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले DTO पर DSP कन्हैया लाल और उनकी टीम ने शिकंजा कसा। उन्हें अपनी गिरफ्त में लेकर सरकारी आवास की तलाशी शुरू की। टीम ने 37 हजार रुपये कैश, LIC व बैंक से जुड़े कई डॉक्युमेंट्स बरामद किए। इसके बाद टीम DTOऑफिस पहुंची। वहां भी छापेमारी की। फिर DTO को लेकर टीम मुजफ्फरपुर से पटना आ गई। राजधानी के कंकड़बाग में RMS कॉलोनी है। इस कैंपस में DTO के दो फ्लैट मिले हैं। पास के ही इलाके में तीसरा फ्लैट भी DTO ने ले रखा है। इस प्रकार डीटीओ ने रिश्वतखोरी से करोड़ों की संपत्ति बनाई है।
Read More :गोविंदपुर-जामताड़ा-दुमका-साहेबगंज रोड का इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के रूप में होगा विकास : CM
21 जून को ही विजिलेंस ने दर्ज की थी FIR
पटना स्थित विजिलेंस मुख्यालय को रजनीश लाल के खिलाफ लगातार कंप्लेन मिल रही थी। मुजफ्फरपुर के साथ ही छपरा DTO का प्रभार भी इन्हीं के पास था। 21 जून को ही रजनीश लाल के खिलाफ विजिलेंस ने FIR नंबर 23/2021 दर्ज किया था और सुबह से ही अपनी कार्रवाई भी शुरू कर दी। मुख्यालय के अनुसार टीम की छापेमारी और कार्रवाई अभी देर शाम तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद ही पूरी कार्रवाई की डिटेल्स शेयर किए जाने की बात कही जा रही है।
Read More :Reliance Jio और Google का आ रहा ‘JioPhone Next’, 10 सितंबर से बाजार में होगा उपलब्ध








