spot_img

जब नई नवेली बहू लगने लगी करिया… देखिये, कांके थाना में कैसे हुआ बवाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : शादी के साढ़े चार महीने बाद ही घर की ननिया सास को बहू का चेहरा बदसूरत लगने लगा। दिन रात उसे करिया और कलमुही और न जाने कितनी गालियां देकर ताना मारना शुरू किया। प्रताड़ना की पाराकाष्‍ठा तब प्रबल हुई, जब बहू सरिता को घर में रखने से इनकार कर दिया गया। सरिता को मायके भेज दिया गया। वहीं सरिता के मायकेवालों को झूठे केस में फंसाने का खेल भी हुआ। इसे लेकर कांके थाना में खूब बवाल भी हुआ। टोला-मोहल्‍ला, समाज के समझाने पर सरिता का पति विवेक सोना उर्फ संजय सोना ने एक शर्त रख दी।

Read More : सोई बच्ची को चुपके से गोद में उठा ले गया… देखिये, कैसे हैवान ने ले ली बच्ची की जान

आरोप है कि उसने एक चार पहिया गाड़ी और कांके इलाके में 12 डिसमिल जमीन उसके नाम खरीदने की डिमांड रख दी। सरिता बोलती है शादी से पहले सबको मेरा चेहरा अच्‍छा लगा। पूरे समाज के सामने कर्रा लोधमा रोड में स्थि‍त सोनमेर मंदिर में इसी साल 31 जनवरी को संजय ने मेरे साथ सात फेरे लिए। 14 फरवरी को रिसेप्शन हुआ था। संजय नेवी में है। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। अचानक पता चला कि संजय पहले से शादीशुदा है। उसकी पहली पत्‍नी लक्ष्‍मी एक पुलिसवाले के साथ भाग गई। करीब 5 साल बाद वह फिर से लौट आई। सरिता की शादी के समय दहेज संबंधी रस्‍म की अदायगी भी की गई थी। 1 लाख 11 हजार रुपया नगद और करीब 3 लाख के साजो सामान दिये गए थे। अब नवविवाहिता सरिता और उसकी मां महिला थाने से लेकर सीनियर एसपी तक गु‍हार लगा रही है, ताकि उसका घर बस जाए। उधर संजय का परिवार अपने उपर लगे आरोप को गलत बताया।

Read More :  #CM के पर्सनल सिक्‍योरिटी ऑफिसर और #SP में चले लात-घूंसे (देखें वीडियो)  

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...