PATNA : वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन रांची में 27 जून को होगा। सुबह 10.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 28 जून से नियमित परिचालन होगा। टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यह इनोग्रल रन होगा, यानी ट्रेन उद्घाटन स्पेशल के रूप में चलेगी। इसका नंबर 02439 है।
पटना से यह ट्रेन सुबह 7 बजे खुलेगी और दोपहर बाद 1 बजे रांची पहुंचेगी। जबकि, रांची से शाम 4.15 बजे खुलेगी और रात 10.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वंदे भारत हफ्ते में छह दिन ही चलेगी। मंगलवार को रेस्ट डे होगा। इस दिन वीकली मेंटेनेंस होगा। प्रति दिन इस ट्रेन का सेफ्टी मेंटेनेंस पटना के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्पलेक्स में होगी। प्राइमरी मेंटेनेंस रांची और पटना दोनों जगह होगी।
ये है किराया
वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का आधार किराया 890 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1760 रुपये है। पूरी ट्रेन वातानुकूलित है।
भोजन की सुविधा के साथ रांची से पटना के लिए वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1175 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2110 रुपये है।
पटना से रांची के लिए भोजन की सुविधा के साथ वातानुकूलित चेयर कार का किराया 1025 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1930 रुपये है।
बता दें कि यात्रा में भोजन की सुविधा स्वैच्छिक है। पटना से रांची और रांची से पटना के किराये में भोजन का समय और मेन्यू अलग-अलग होने की वजह से अंतर है।
इसे भी पढ़ें : गलत बैंक खाते में पैसे हो गए ट्रांसफर? SBI ने बताया कैसे आएंगे वापस
इसे भी पढ़ें : शानदार लुक के साथ आ रही है सबसे किफायती बाइक, देखें VIDEO
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : पटना रांची वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल जारी, देखें…
इसे भी पढ़ें : जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले 24 घंटे में तेज रफ्तार से चलेगी हवा, भारी बारिश का भी अलर्ट
इसे भी पढ़ें : खुला पहला स्किन बैंक, इन मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ
इसे भी पढ़ें : खाने के बिल पर कहां देना है टैक्स, कहां नहीं, चुटकियों में लगाएं पता












