Garhwa : गढ़वा जिले के जोबरैया के मुस्लिम टोला गांव में धमाका की सूचना है। घटना बुधवार को सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यहां ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव ताप रहे थे, तभी उसमें अचानक जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। इस घटना में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें 3 की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों को सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया है। धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा बोतल के फटने से हुआ धमाका
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि जोबरैया मुस्लिम टोला में लोग आग ताप रहे थे। इसी दौरान बोतल के फटने से यह धमाका हुआ है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि किसी ने आग में पटाखा डाल दिया था। इसी क्रम में आग छिटकने से लोग घायल हो गए हैं। मामाले की जांच की जा रही है।
धमाके से जमीन में बना 1 फीट का गड्ढा
ब्लास्ट की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां पर धमाका हुआ, वहां 1 फिट गहरा गड्ढा हो गया है। इसमें किसी के पैर में तो किसी के हाथ और माथे में चोट लगी है। घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई थी।
इसे भी पढ़ें : इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस कि भड़के फैंस, कह दिया…
इसे भी पढ़ें : राखी सावंत से शादी कर बुरे फंसे रितेश, जानिये क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : बवाल दिख रही अक्षरा सिंह, फैंस बोले- तू त गर्दा मचा देलू
इसे भी पढ़ें : Panama Papers leak : ED के सामने पेश हुईं ऐश्वर्या राय, पूछताछ के लिए मिला था समन
इसे भी पढ़ें : ‘Mirzapur’ में बेड सीन देकर इस एक्ट्रेस ने मचाया था तहलका,देखें…
इसे भी पढ़ें : बेहद टाइट ड्रेस में Esha Gupta का दिख गया…फैंस बोलें दिलों की धड़कन बढ़ा रही
इसे भी पढ़ें : कंपकपाती ठंड में पूल में मस्ती करती दिखीं Alia Bhatt
इसे भी पढ़ें : Rupali संग Sara Ali Khan ने किया ‘ChakaChak’, वायरल हो रहा वीडियो
इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi की हालत खराब! स्ट्रेचर पर आईं एक्ट्रेस… देखें Video
इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi ने दिखाया ऐसी जगह का तिल, फैन्स बोले- ‘नजर का टीका तो है बेहद खास’
इसे भी पढ़ें : हुस्न की नुमाइश के लिए रीम शेख ने पहने ऐसे कपड़े…










