spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राखी सावंत से शादी कर बुरे फंसे रितेश, जानिये क्‍या हुआ

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive desk : बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री राखी सावंत से शादी करने वाले रितेश राज की पहली पत्नी के भाई ने उन पर बिहार के बेतिया में FIR दर्ज करवाई है। रविकांत (रितेश का साला) ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन स्निग्‍ध प्रिया की शादी दिसंबर 2014 में राजगुरु चौक निवासी सेवानिवृत स्टेशन मास्टर राजेश प्रसाद के पुत्र रितेश राज से हुई थी। 10 दिन पहले टीवी पर बिग बॉस सीरियल में रितेश राज ने अपने को राखी सावंत का पति बनाकर प्रस्तुत किया है। इसकी जानकारी भी नहीं दी गई। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना गैरकानूनी है। रविकांत ने इस मामले में SP से न्याय की गुहार लगाई है।

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि बिग बॉस शो के प्रतिभागी शहर के राजगुरु चौक निवासी रितेश राज के खिलाफ रविकांत कुमार ने आवेदन दिया है। नगर पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

10 दिन पहले बिग बॉस शो में की थी शादी

IITian रितेश राज ने 10 दिन पहले बिग बॉस शो में राखी सावंत को अपनी पत्नी बताया था। इसके बाद रितेश चर्चा में आए। हालांकि, उसकी पहली पत्नी इस बात का लगातार विरोध कर रही है। ​​​​​रितेश राज पेशे से इंजीनियर हैं और हैदराबाद में रहते हैं। लेकिन, रितेश के माता-पिता बेतिया के राजगुरु चौक के अपने मकान में रहते हैं। रितेश के पिता राजेंद्र प्रसाद रेलवे के स्टेशन मास्टर के पद से रिटायर हो चुके हैं।रितेश के साले रविकांत ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया हैं कि दस दिन पहले टीवी पर रितेश राज को राखी सांवत के पति के रूप में देखा तो दंग रह गए। इसके बाद रितेश के घर पर संपर्क किया तो उसके घरवालों ने धमकी देते हुए बात करने तक से इनकार कर दिया। आवेदन में रितेश के साले ने मांग की है कि दहेज में दिया गया पैसा और आभूषण उसे लौटा दें।

रितेश की मां को नहीं है बेटे की शादी जानकारी

चौकानें वाली बात यह कि रितेश की मां को भी बेटे की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। पूछने पर रितेश की मां ने हंसते हुए कहा कि नयी बहू से मिलने के बाद बता पाएंगी कि उसका स्वभाव कैसा हैं। रितेश की मां का कहना है कि शादी के बाद से उसकी पहली पत्नी यहां कभी नहीं रही। वह हैदराबाद में रितेश से मारपीट कर वहीं से अपने मायके चली गई थी।

इसे भी पढ़ें : कॉमेडियन भारती सिंह बनने वाली है मां, वीडियो में देखिये क्या कर रही…

इसे भी पढ़ें : एक फॉर्म भरें और EPFO से उठाएं 7 लाख का लाभ, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें :

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की सफल सर्जरी, अस्पताल में मिले CM…

Kohramlive : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती...

बड़ा एक्शन, राजपाल यादव की संपत्तियां होंगी नीलाम…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव एक बार फिर...

पंचतत्व में विलीन हुये प्रदीप रावत, आमिर खान ने दी अंतिम विदाई, रजा मुराद बोले…

Kohramlive : पर्दे पर अपनी दमदार आवाज, रौबदार शख्सियत...

‘गजनी’ और ‘लगान’ के अभिनेता का निधन…

Kohramlive : हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपने...

TV अभिनेत्री अदिति शर्मा का घरेलू कलह का दर्द, जांच शुरू…

Kohramlive : TV इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति शर्मा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: