Bihar : बिहार के मुजफ्फरपुर में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति(VC) आवास पर अचानक बमबाजी हुई। बीती रात करीब 10 बजे दो स्कूटी सवार बदमाश कुलपति आवास के गेट तक पहुंचे। पलक झपकते ही सुतली बम फेंका और अंधेरे में गायब हो गये। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जहां यह धमाका हुआ, ठीक उसके सामने विश्वविद्यालय थाना मौजूद है। लेकिन धमाके के बाद भी काफी देर तक पुलिस की हलचल नहीं दिखी।
VC आवास पर बमबाजी गहरी रंजिश का हिस्सा
इल्जाम है कि बदमाशों ने कुलपति को जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और आसपास के लोगों में खौफ है। शुरूआती जांच में पुलिस को शक है कि यह हमला महज दहशत फैलाने के लिये नहीं, बल्कि किसी गहरी रंजिश का हिस्सा है। अब जांच का फोकस विश्वविद्यालय की अंदरूनी राजनीति और करोड़ों के ठेकों की खींचतान पर है।
इसे भी पढ़े :Delhi : विधानसभा सुरक्षा में चूक, बैरिगेट तोड़ अंदर घुसी कार, फिर…
इसे भी पढ़े :SP का एक्शन, थानेदार पर गिरी गाज…
पुलिस तीन बड़े बिंदुओं पर जांच कर रही है, पहला, विश्वविद्यालय की अंदरूनी राजनीति, दूसरा, ठेकेदारी में वर्चस्व की लड़ाई एवं तीसरा, योजनाओं में कथित गड़बड़ी से उपजा तनाव। FSL टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाये हैं। हर सुराग को जोड़कर इस रहस्य को सुलझाने की कोशिश जारी है।
इसे भी पढ़े :Blast : रामगढ़ में मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़े :Terrorist : AK-47 को माना ‘खिलौना’, दारोगा और CO पर गिरी गाज…












