UP : लखनऊ में पकड़े गये संदिग्ध आतंकियों(Terrorist) की जांच ने यूपी पुलिस की पुरानी जांच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। दुबई में बैठे मेरठ के आकिब खान का नाम सामने आते ही पूरा मामला पलट गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि पिछले साल बिजनौर पुलिस ने आकिब को क्लीनचिट दे दी थी। वायरल वीडियो में AK-47 और हैंड ग्रेनेड दिखाने के बावजूद पुलिस ने उसे “खिलौना” और “परफ्यूम बोतल” मान लिया था। अब उसी कड़ी से आतंकी नेटवर्क जुड़ा मिला है।
Terrorist आकिब खान ने AK-47 को माना ‘खिलौना’
ATS ने मेरठ के साकिब समेत चार संदिग्ध आतंकियों(Terrorist) को गिरफ्तार किया है, जो लखनऊ रेलवे स्टेशन को उड़ाने की साजिश रच रहे थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दुबई में बैठा आकिब ही इनका लिंक था और सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तानी हैंडलर्स से कनेक्शन जुड़ा।
इतना ही नहीं, प्लान लखनऊ तक सीमित नहीं था। अलीगढ़, गाजियाबाद समेत कई शहरों में सिलसिलेवार धमाकों की साजिश थी। आरोपी फेक आईडी और टेलीग्राम-इंस्टाग्राम के जरिये नेटवर्क चला रहे थे। मामले में लापरवाही सामने आने पर तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र मलिक सस्पेंड, सीओ नितेश प्रताप सिंह हटाये गये हैं। विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। फिलहाल ATS की पूछताछ जारी है और इस आतंकी नेटवर्क के और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

इसे भी पढ़े :NIA-ATS का बड़ा एक्शन, करीब 100 अधिकारी कर रहे रेड…
इसे भी पढ़े :सारंडा में IED ब्ला’स्ट की चपेट में जवान…
इसे भी पढ़े :Ramgarh News : भोरे-भोर ए’नकाउंटर…
इसे भी पढ़े :Bottle gourd : गर्मी में देसी ‘कूलर’ है लौकी, बस याद रखें ये गोल्डन रूल…
इसे भी पढ़े :Airtel बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी…












