Delhi : दिल्ली(Delhi) विधानसभा में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक सामने आई है। एक अज्ञात कार गेट नंबर-2 (VIP गेट) का बैरियर तोड़ते हुये सीधे परिसर में घुस गई और कुछ ही पलों में फरार हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार से एक नकाबपोश बाहर निकला और उसने विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी पर कुछ फेंका, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं।
#WATCH | Visuals from Delhi Assembly premises after a car tried to enter the premises forcefully, breaching the security barriers.
More details are awaited. https://t.co/4DiWFGhXKm pic.twitter.com/c5KfDS6luA
— ANI (@ANI) April 6, 2026
Delhi विधानसभा पहुंचे पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी
पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विधानसभा जैसी हाई-सिक्योरिटी जगह में इस तरह की सेंध ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। फिलहाल, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हुई हैं।
इसे भी पढ़ें : Zodiac Signs : 11 अप्रैल को चतुर्ग्रही योग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
इसे भी पढ़ें : Weather Update : आज यहां बरसेंगे ओले, अगले 5 रोज मौसम का मिजाज… जानें















