spot_img
spot_img
spot_img

मा’रे गये नक्सली छोटू के पेट में ब’म? टटोल-निहार रही पुलिस…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : मारे गये 15 लाख के ईनामी टॉप माओवादी कमांडर छोटू खरवार के पेट में बम ट्रांसप्लांट किये जाने की खबर के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता डेड बॉडी की जांच गहनता से कर रही है। छोटू खरवार के पेट में कुछ ऐसे निशान मिले हैं, जिसके बाद पुलिस की शंका बढ़ गई है। पलामू के DIG वाईएस रमेश ने मीडिया को बताया कि नक्सली छोटू खेरवार के पेट में कुछ संदेहास्पद निशान मिले हैं, जिसके आधार पर बम निरोधक दस्ता उसकी जांच कर रही है। इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। कुख्यात छोटू खेरवार की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है, वैसे पुलिस को शक है कि आपसी रंजिश और वर्चस्व के खेल में छोटू खेरवार मारा गया। हो सकता है कि उसे मारने में किसी नक्सली का ही हाथ हो, कारण छोटू खेरवार का संगठन में कद बढ़ता जा रहा था। वैसे भी अब नक्सली संगठनों में कोई दम नहीं रहा। इक्का-दूक्का नक्सली रह गये हैं, जो आपसी लड़ाई में ही मारे जा रहे हैं। छोटू खेरवार के मारे जाने के बाद पेट के अंदर बम लगाने में माहिर नक्सली मृत्युंजय भुइयां और मनीष यादव का नाम अचानक उछलकर सामने आया है। साल 2013 में शहीद CRPF के जवान के पेट में बम लगाने में भी इन दोनों का नाम सामने आया था। यहां याद दिला दें कि कुख्यात छोटू खेरवार की लाश लातेहार के छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमपाव जंगल में बुधवार सुबह मिली थी।

इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…

इसे भी पढ़ें :यात्री वाहन पर गो’लियों की बौछार, एक साथ चली गई इतनी जान…

इसे भी पढ़ें :स्ट्रांग रूम के अंदर-बाहर कड़ा पहरा, तीन लेयर का सुरक्षा घेरा

इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी बोले, भाजपा के मददगार अडानी गिरफ्तार हो, शेयर मार्केट में हाहाकार

इसे भी पढ़ें :शिक्षकों को मिला बेहतरीन मौका, ऐसे करें आवेदन…

इसे भी पढ़ें :गडकरी बोले, अमेरिका की तरह हो जायेगी बिहार की सड़कें

इसे भी पढ़ें :गढ़वा में बाघ, एक जान को बनाया अपना निवाला…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नामी-गिरामी गुंडा का एनकाउंटर, STF ने किया खेल खत्म…

UP : यूपी STF के तेज-तर्रार जवानों ने आज...

मां-बाप के साये से वंचित प्रीति को कॉलेज ने लिया गोद, अब नहीं रूकेगी पढ़ाई…

Chatra : चतरा के सिमरिया इंटर कॉलेज ने बेलगड्डा...

जब फौजी वर्दी में गांव लौटा बेटा, चमक उठीं मां-बाप की आंखें…

Chouparan : हर मां-बाप की जिंदगी में कुछ पल...

वोटर लिस्ट से एक भी पात्र भारतीय का नाम नहीं कटेगा…

Dumka : आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर...

नेमरा से संसद तक, संघर्ष की गाथा को मिला पद्म भूषण…

Shibu Soren Padma Bhushan : यह सिर्फ एक सम्मान...