भागलपुर : जिले के नाथनगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की देर शाम अफरा-तफरा मच गयी। प्लेटफार्म नंबर दो के ट्रैक से जिंदा विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रैक पर बम मिलने की सूचना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। साथ ही एहतियातन ट्रेनों का परिचालन बंद करा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
इसे भी पढ़ें : पिठोरिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान चली गोली, एक शख्स की मौत
पुलिस की मानें तो पोल संख्या 309/19 के करीब ट्रैक से जिंदा बम मिला है। जिसकी जांच की जा रही है। ट्रैक पर बम मिलने की जानकारी मिलने पर जीआरपी भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। मौके पर डॉग स्कवायड को भी बुलाया गया और पूरे ट्रैक की जांच कराई गई। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया और हर गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश दिया गया।
बता दें कि हावड़ा-नई दिल्ली मेन लाइन पर होने के कारण इस रूट से होकर लगातार ट्रेन गुजरती रहती हैं। आसपास घनी आबादी भी है, जिससे स्टेशन के आसपास काफी चहल-पहल रहती है।
इसे भी पढ़ें : दो भाकपा माओवादियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा
इसे भी पढ़ें : श्रीनगर में आतंकी हमला,फायरिंग में एक को लगी गोली









