बोकारो : देर रात हुई मारपीट और सुबह-सुबह विरोध प्रदर्शन शुरू। बवाल बढ़ा और Market बंद करवा दिया। मारपीट की घटना बजरंग दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई। यह हुआ बोकारो जिले के चंद्रपुरा में। इसके विरोध में रात से ही तनाव की स्थिति है और सुबह-सुबह विरोध शुरू भी हो गया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने टायर में आग लगाकर सड़क जाम कर दी है और Market बंद करा दिया है।
Market बंद हुआ तो पुलिस ने स्थिति को संभाला
तनाव की स्थिति को देखते हुए चंद्रपुरा थाना पुलिस एक्शन में आई है और स्थिति को संभाल लिया है। पुलिस अधिकारी दोनों पक्षों के लोगों को समझाने में जुट गए हैं और मामला शांत करा रहे हैं। वहीं बजरंग दल के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।
इसे भी पढ़ें : रांची : गर्ल्स हॉस्टल में फंदे से झूलती मिली युवती की ला’श (Video)
क्या है मामला
घटना के संबंध में बताया जाता है कि कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष खुर्शीद आलम और बजरंग दल के गणेश तिवारी के बीच महेश मछलीवाले की दुकान पर कब्जे को लेकर मारपीट हुई। खुर्शीद आलम ने गणेश तिवारी से मारपीट की। ऐसे में मंगलवार एक दिसंबर की सुबह को बजरंग दल वाले सड़क पर उतर कर बाजार बंद करवा कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।
इसे भी पढ़ें : रांची में फिर सेक्स रैकेट का खुलासा, तीन महिला समेत 4 धराए














