बेटी ने कहा- बाप है सितमगर
कोहराम लाइव डेस्क : जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शहला रशीद के पिता अब्दुल राशिद शोरा ने जम्मू-कश्मीर के डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी बेटी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब्दुल राशिद ने पत्र में दावा करते हुए लिखा है कि शेहला रशीद देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है और उन्हें अपनी बेटी से जान का खतरा है।
शहला रशीद के पिता अब्दुल शोरा ने दावा किया कि उनकी बेटी ने जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के लिए तीन करोड़ रुपये लिए। उन्होंने कहा कि वह एनजीओ भी चलाती है और उस एनजीओ की भी जांच होनी चाहिए। लीगल डॉक्युमेंट्स में वह अपने आपको बेरोजगार बताती है, तो ऐसे में पैसा कहां से आएगा। उसकी जांच होनी चाहिए। सभी को पता चल जाएगा कि फंडिंग कहां से आ रही है और क्यों आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने तीन साल इसको समझाया अब मुझे इससे जान का खतरा है।
इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्वीर, देखिए दिखता है कैसा



बेटी शहला ने आरोपों को किया खारिज
वहीं शहला रशीद ने अपने पिता के आरोपों को खारिज किया है। शहला का कहना है कि उनके पिता ने उनपर, उनकी बहन और मां पर कई आरोप लगाते हुए वीडियो शेयर किया है, वो सरासर गलत है। वे अपनी पत्नी को पीटने वाले, अपमानजनक शख्स हैं। हमने आखिरकार, उनके खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है और यह स्टंट उसी का रिएक्शन है।
1) Many of you must have come across a video of my biological father making wild allegations against me and my mum & sis. To keep it short and straight, he’s a wife-beater and an abusive, depraved man. We finally decided to act against him, and this stunt is a reaction to that. pic.twitter.com/SuIn450mo2
— Shehla Rashid (@Shehla_Rashid) November 30, 2020
वहीं इस मामले में पुलिस की तरफ से प्रतिक्रिया भी आ गई है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने शेहला के पिता के दावे पर कहा कि उन्होंने सत्यापन के लिए अब्दुल राशिद शोरा के पत्र को श्रीनगर के एसएसपी को भेज दिया है। पुलिस गंभीरता से पूरे मामले की जांच करेगी।
इसे भी पढ़ें : कोहराम लाइव पर दिखाई गई दिनेश गोप की तस्वीर पर एसपी की मुहर
पिता ने कहा- जेएनयू में लगने वाले नारे फंड का खेल
शहला रशीद के पिता अब्दुल राशिद शोरा ने कहा कि जेएनयू में जो नारे लगाए जाते हैं, उसे नहीं लगाने चाहिए। यह पूरा खेल फंड का है। अपने पत्र में शहला के पिता ने दावा किया कि यूएपीए के तहत गिरफ्तार होने से दो महीने पहले मुझे, जहूर वटाली के पूर्व विधायक राशिद इंजीनियर ने बुलाया था। उन्होंने बैठक के दौरान तीन करोड़ रुपये ऑफर किए। मुझे लगा कि यह पैसा अवैध जरिए से आ रहा है, तो मैंने न उस पैसे को लिया और बेटी को भी ऐसी किसी भी गतिविधियों में शामिल नहीं होने के लिए कहा। (साभार आजतक)






