spot_img

नहीं रहे टीवी एक्टर आशीष रॉय, जानिये मौत की वजह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुंबई : लोकप्रिय टीवी अभिनेता आशीष रॉय का मंगलवार को उनके आवास पर निधन हो गया। उनके दोस्त सूरज थापर ने यह जानकारी दी। रॉय 55 वर्ष के थे और उन्हें “ससुराल सिमर का” जैसे धारावाहिक में काम करने के लिए जाना जाता था।
रॉय पिछले कई दिनों से बीमार थे और उनका डायलिसिस चल रहा था। मई में उन्हें मुंबइ के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था तब उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये पैसों की सहायता मांगी थी।

सूरज थापर ने रॉय के साथ “रिश्ता साझेदारी का” नामक धारावाहिक में काम किया था। थापर के अनुसार मंगलवार तड़के रॉय को सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। थापर के अनुसार, “उनके सहायकों ने उन्हें चाय दी जिसे पीने से उन्होंने मना कर दिया और तेजी से सांस लेने लगे। अचानक वह (तड़के) तीन बजकर 45 मिनट पर बेहोश हो गए। वह किडनी के रोग से पीड़ित थे और उनका नियमित डायलिसिस भी होता था।” थापर ने कहा कि रॉय की देखभाल करने वाले के अनुसार अभिनेता की हालत पिछले कुछ महीनों में बेहतर हुई थी।

इसे भी पढ़ें : प्यार में मिला धोखा… बैंककर्मी ने फंदे से झूलकर दे दी जान

इसे भी पढ़ें : Palamu किला मेले में राजा मेदिनीराय के आदर्श तार-तार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...