मुंबई : बॉलीवुड के एक्शन हीरो अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘Laxmi’ ने दर्शकों को रास नहीं आई। दर्शक इसे देखकर बुरी तरह निराश हुए। अधिकतर लोगों ने इसे बकवास कहा। यह सही है कि बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स से लेकर दर्शकों के दिलों तक अक्षय कुमार छाए हुए हैं।
काफी समय से चर्चा का विषय बनी थी Laxmi
अक्षय की सफलता का सबसे बड़ा राज ये रहा है कि वे साल में कई सारी फिल्में करते हैं। ऐसे में अगर कोई फिल्म उनकी नहीं चली या कम भी चली, तो भी एक्टर बाकी फिल्मों से रिकवर कर लेते हैं। अक्षय की हालिया रिलीज फिल्म ‘Laxmi‘ काफी समय से दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई थी। फिल्म में नि:संदेह अक्षय ने अपने अभिनय कौशल से एक बार फिर सबका ध्यान खींचा, पर लगता है कि फिल्म की कहानी दर्शकों को कुछ ज्यादा रास नहीं आई और लक्ष्मी को ऑडियंस का ठंडा रिस्पांस मिला।
इसे भी पढ़ें : KBC-12 में 7 करोड़ के सवाल पर अटकी मोहिता
रिलीज होने की तैयारी में कई फिल्में
अक्षय के फैन्स के लिए निराश होने की कोई बात नहीं है। अक्षय की और भी कई सारी फिल्में हैं जो कि रिलीज होने की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं खिलाड़ी कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में। पृथ्वीराज- ये एक एक्शन ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स बैनर के तहत होगा। फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान का रोल प्ले करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। फिल्म में मिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी। इस फिल्म से वे अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।
सूर्यवंशी का इंतजार कर रहे हैं दर्शक
सूर्यवंशी– अक्षय कुमार की इस फिल्म का इंतजार फैन्स साल 2019 से ही कर रहे हैं। फिल्म ने साल 2020 की शुरुआत में जबरदस्त क्रेज बनाया था और तभी से फैन्स इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार खाकी वर्दी में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अपोजिट कटरीना कैफ होंगी। इसके अलावा फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी होंगे।
इसे भी पढ़ें : जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें, पोज देतीं नजर आई दोनों बहनें












